अजमेर। दिनांक 28 नवंबर 2025 को अग्रवाल महिला समिति द्वारा अग्रवाल स्कूल के हॉल में बैंड बाजा बारात थीम पर मीटिंग धूम धड़ाके के साथ आयोजित की गई।सचिव लेखा गर्ग ने बताया कि अध्यक्ष विनिता गोयल की अध्यक्षता में मीटिंग का आयोजन किया गया।
इस मीटिंग में सभी महिलाओं को चार वर्गो में विभाजित किया गया। तत्पश्चात शादी में होने वाले सभी रीति रिवाजो को पूर्ण करते हुए मेम्बर्स हेतु शादी पर आकर्षक गेम एवं मस्ती व धमाल का कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गये एवं शादी पर आधारित हाऊजी में ढेर सारे उपहार बांटे गये।
इस आयोजन में सरंक्षकगणो का मार्गदर्शन, कोषाध्यक्ष अरुणा गर्ग एवं वर्षा फतेहपुरिया, मिनी मित्तल, पूर्वी अग्रवाल, सोना गर्ग, बेला गर्ग, नीलम अग्रवाल, विम्मी बंसल, दिवयानी गर्ग, अनुपमा अग्रवाल, सरिता पालीवाल, रश्मि गर्ग, विनिता परनामी, ज्योति चौधरी, तरूणा अग्रवाल का सहयोग रहा।
लेखा गर्ग
सचिव