रमेशचंद जी अग्रवाल की जन्म जयन्ती की 81वी वर्षगांठ पर गौसेवा व अन्य सेवाकार्य किये

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सह संस्थापक स्वर्गीय रमेशचंद जी अग्रवाल की जन्म जयन्ती की 81वी वर्षगांठ पर गौसेवा व अन्य सेवाकार्य किये

अजमेर 30 नवंबर (    ) अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के सह संस्थापक स्वर्गीय श्री रमेशचंद्र अग्रवाल की जन्मजयंती की 81वी वर्षगांठ के पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अजमेर जिला इकाई की और से विभिन्न सेवा कार्य करते हुए श्री सीता गौशाला, पहाड़गंज अजमेर में गौमाताओं को 810 किलो हरा चारा, 81 किलो गुड़ और 810 किलो हरी सब्जी अर्पित की गयी तथा सेवा कार्य की कड़ी में 81 जरूरतमंद असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये गये l
संस्था के जिला महामंत्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर संस्था के संरक्षक कालीचरण खंडेलवाल, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, जिलाध्यक्ष रमेशचंद तापड़िया, उमेश गर्ग, रमाकांत बाल्दी, गिरधारीलाल मंगल, हरीश गर्ग, शैलेंद्र अग्रवाल, प्रदीप बंसल, विनय गुप्ता सुरेश मंगल, आलोक माहेश्वरी, पुष्पेंद्र गुप्ता व सुभाष खंडेलवाल ने गौमाता की पूजा अर्चना कर अपने हाथों से गौमाताओं को हरा चारा, गुड़ व ताजा सब्जियां अर्पित की तथा जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किये l

उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705

error: Content is protected !!