हजारीबाग जी.सी.ए गुमटी बाजार रहा बन्द-पी.डब्लू.डी अजमेर के विरुद्ध लगाया घरना व प्रदर्शन, सभी गुमटीधारक कल मिलेगे मुख्यमंत्री महोदय से
अजमेर 30 नवम्बर – सार्वजनिक निर्माण विभाग अजमेर के द्वारा की जा रही कार्यवाही के विरोध में कियोस्क संघ (गुमटी एसोसिएशन) द्वारा जी.सी.ए स्थित समस्त गुमटीधारको ने एक दिवसीय धरना व बाजार बंद करके विरोध दर्ज किया।
यह जानकारी देते हुए महामंत्री विनोद नकवाल ने बताया कि उक्त धरने को नेता प्रतिपक्ष व विधायक प्रत्याक्षी द्रोपदी कोली व व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने भी धरना स्थान पर पहंुचकर शामिल होते हुए सम्बोधित करते हुए धरने स्थल पर पी.डब्लू.डी के विरूद्ध जोदार नारेबाजी करते हुए प्रशासन को आडे हाथो लिया गया।
गुमटी धारकों के सचिव कान्ति कुमार शर्मा ने बताया कि यह गुमटिया पूर्व वति सरकार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राज. सरकार की-फलेगशीप, योजना के अर्न्तगत बनी हुई है तथा एक मुष्त पैसा समस्त गुमटी धारकों का राज्यकोष में जमा है। लेकिन फिर भी विभाग द्वारा इन गुमटीधारको को बेवजह परेषान कर रहे है जिससे इनकी रोजी रोटी पर भी संकट आ रहा है। आज कियोस्क घारको ने यह भी निर्णय लिया कि एक प्रतिनिधिमण्डल कल माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा से भी इस सम्बन्ध में मुलाकात करेगा। साथ ही धरने में यह भी निर्णय हुआ कि यदि निगम व पी.डब्लू.डी अजमेर अधीक्षण अभियन्ता ने अनलीगल कार्यवाही की और रोजगार छीना तोः उनकी शिकायत माननीय मुख्यमंत्री महोदय से भी की जायेगी।
इसी के चलते आज बेवजह की जा रही कार्यवाही के चलते आज हजारीबाग, राजकीय महाविद्यालय सक्रिल, रामगंज हास्पीटल तक सभी ने व्यवसाय बन्द रख अपना विरोध दर्ज कराया।
आज धरने व बन्द के दौरान प्रतिपक्ष नेता नगर निगम व्यापार मण्डल अध्यक्ष तथा गुर्मटी संघ के सचिव कान्ती कुमार शर्मा सहित अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा द्रोपती कोली, कान्ती कुमार शर्मा, मोहनलाल सीलवाल, विनोद कुमार (महामंत्री), मोहनलाल चडॉलिया, दयाषंकर, हरीष चौहान, सुनील पंवार मुरली डेडवाल, इकबाल भाई, सतीश, विष्णु गौड, नदीम, निशान्त शर्मा, सिराज, ओम प्रकाश, नरपत सिंह, मंजु बाई, कंचन देवी, हसमुख सहित भारी संख्या में गुमटीधारक व ठेलाधारक उपस्थित रहे।
विनोद नकवाल
महामंत्री
गुमटी धारक संघ हजारी बाग
मो. 9829863752