अजमेर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष जयपाल का स्वागत

दिनांक 30 नवंबर /  डॉ.  राजकुमार जयपाल पूर्व विधायक अजमेर, राजस्थान हॉकी संघ अध्यक्ष एवं अखिल मेघवंश महासभा संस्थान पुष्कर के अध्यक्ष,  को अजमेर जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समस्त मेघवंश/मेघवाल समाज के क्षेत्रीय पदाधिकारी, गणमान्य मुख्य पंच-पटेल एवं समाजजन ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्ण स्वागत किया। स्वागत समारोह में साफा, शॉल एवं मालाओं से उनका अभिनंदन कर समाज ने राजस्थान कांग्रेस पार्टी का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मेघवंशी समाज सुधार सभा बाईसत क्षेत्र संस्थान की संपूर्ण कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष जयराम काला, लक्ष्मण चौहान तथा विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 44 सा क्षेत्र राजगढ़ से गोपाल जी पडियार व कार्यकारिणी, 27 सा क्षेत्र श्रीनगर से भंवरलाल जी देवगा व टीम, 11 गांव दक्षिण क्षेत्र अजमेर से कैलाश जी सांवरिया व कार्यकारिणी, 13 गांव नसीराबाद क्षेत्र से राजकुमार डेराठ, महावीर प्रसाद व टीम, 90 गांव क्षेत्र ब्यावर से नारायण जी, पन्नालाल, रमेश पन्नू एवं कार्यकारिणी, 42 गांव क्षेत्र अराई से हरकरण जी जीरोटा, महावीर जी ढंसुक एवं कार्यकारिणी तथा 44 गांव क्षेत्र रामसर से रंगलाल केरिया व पूर्ण कार्यकारिणी उपस्थित रहे।
कस्बा क्षेत्र किशनगढ़ से खेमराज बावला एवं टीम, 11 गांव क्षेत्र घुंघरा–चचियावास से रमेशचंद्र जोधावात, पाँच पीठ किशनगढ़ से राजेंद्र जी, शंकर जी, गोकुल जी एवं कार्यकारिणी, 13 गांव क्षेत्र किशनगढ़ से राजेंद्र सिंह चुरली एवं कार्यकारिणी तथा 44 गांव क्षेत्र रूपनगर से कमल किशोर गांधी ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर नवमनोनीत अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
जिला नागौर व भीलवाड़ा क्षेत्र के सभी पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों – जीवनराम मेघवंशी, सीताराम कानस, रामावतार काला, अशोक पडियार, अशोक दायमा, जगदीश, ताराचंद, अनुराग रामपुरिया, भंवरलाल लूवा, गणपत चितानिया, दामोदर जोरम, चेतन काला – ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में अजमेर शहर कांग्रेस और अधिक सक्रिय, जनहितैषी एवं संगठनात्मक रूप से सशक्त होगी।
कार्यालय 
डॉ राजकुमार जयपाल 
अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी
error: Content is protected !!