अजमेर 4 दिसम्बर / अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन जिला शाखा अजमेर के मुख्य संरक्षक श्री कालीचरण खंडेलवाल के 85वे जन्म दिवस के अवसर पर आर टी डी सी के पूर्व अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में विभिन्न सेवा कार्य कर अपना जन्म दिवस मनाया l
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला महामन्त्री उमेश गर्ग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सेवा कार्य में दो ग्यारह हजार रुपये अंबे सेवा समिति वृद्ध आश्रम को एक लाख रुपये श्री आनंद गोपाल गौशाला को भेंट किये और 400 बच्चों को ऊनी कपड़े उपलब्ध कराये l
कार्यक्रम में प्रमुख व्यवसायी एवं भजन गायक अशोक तोषनीवाल, मोटिवेशनल स्पीकर एडवोकेट शुभम महेश्वरी, पूर्व विधायक डॉ श्री गोपाल बाहेती, अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के जिला प्रभारी सुभाष नवाल, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रमाकांत बाल्दी, संजय खंडेलवाल, आनंद गोयल, मोहन खंडेलवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, प्रदीप बंसल, हरीश गर्ग, प्रेम प्रकाश विजयवर्गीय, गिरधारीलाल मंगल, रूबी जैन, घनश्याम दास काबरा, ब्रजेश गौड़ व हेमंत जोधा सहित अनेक बंधुओं ने श्री कालीचरण खंडेलवाल को माल्यार्पण कर व शॉल तथा साफ़ा पहनाकर अभिनंदन किया तथा जन्म दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी l
उमेश गर्ग
जिला महामंत्री
9829793705