श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल का 50वा स्थापना दिवस धुमधाम से मनाया जायेगा

अजमेर 4 दिसम्बर (    ) श्री सर्वेश्वर मित्र मंडल अजमेर का 50वा स्थापना दिवस 5 दिसम्बर शुक्रवार को बाबा रामदेव मन्दिर, कोटड़ा में (फ्लोरेंस के सामने) धूमधाम से मनाया जायेगा इस कार्यक्रम में संस्था सदस्यों के परिवार जन भी शामिल होंगे l स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्था की और से विभिन्न सेवा कार्य भी किये जायेंगे l
   संस्था अध्यक्ष पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल व महासचिव प्रवीण अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि स्थापना दिवस कार्यक्रम 5 दिसम्बर शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे ईश वंदना के साथ प्रारंभ होगा उसके बाद अल्पाहार होगा फिर संस्था अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में संस्था की आमसभा (साधारण सभा की बैठक) होगी तत्पश्चात धार्मिक, सांस्कृतिक व मनोरंजन कार्यक्रम तथा खेलकूद होंगे l कार्यक्रम का समापन सांय 4:00 बजे भोजन प्रसादी के साथ होगा l
    शैलेंद्र अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल ने संस्था के सभी सदस्यों से इस कार्यक्रम में समय पर शामिल होने का आग्रह किया है l
शैलेंद्र अग्रवाल, अध्यक्ष
9414280962,7891884488
error: Content is protected !!