उमेश चौरसिया की नाट्यकृति का हुआ विमोचन

हनुमानसिंह राठौड़ ने किया लोकमाता अहिल्याबाई नाटक का विमोचन
अजमेर/भारतीय भाषा दिवस के अवसर पर गुरुवार 11 दिसंबर को वरिष्ठ नाटककार उमेश कुमार चौरसिया के सद्य प्रकाशित पूर्णांकि नाटक “लोकमाता अहिल्याबाई” का विमोचन प्रख्यात लेखक एवं संस्कृतिकर्मी हनुमानसिंह राठौड़ ने किया। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्याबाई स्त्री के सामर्थ्य व संकल्प शक्ति, जन कल्याण के राज्य कर्तव्य, सकारात्मक राजनीति, आमजन में स्वत्व जागरण का बोध कराते हुए भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का मार्ग प्रशस्त करती हैं। उनका जीवन आज भी प्रासंगिक और प्रेरणादायी है। उल्लेखनीय है कि जवाहर कला केंद्र जयपुर, भोपाल, दमोह, अलवर, भीलवाड़ा और उज्जैन आदि दस से अधिक स्थानों पर इस नाटक के सफल मंचन हुए हैं। इसके नुक्कड़ नाट्य स्वरूप में भी 50 से अधिक प्रदर्शन देशभर में हुए हैं।
error: Content is protected !!