मालवीय नगर डी-ब्लॉक स्थित ज्ञान विहार स्कूल के प्राइमरी वर्ग का वार्षिक समारोह “ व्हिस्पर ऑफ़ वंडर लैंड ” दिनांक 9 दिसंबर 2025 को सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी के सभागार में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। सर्वप्रथम NCC एवं बैंड के साथ मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया । इस अवसर पर मंच पर मुख्य अतिथि एल्युमिनाई न्यायिक मजिस्ट्रेट, भीलवाड़ा तन्वी माथुर, डायरेक्टर कनिष्क शर्मा एवं प्राचार्य डॉ ऋत्विज गौड़ उपस्थित रहे।
उत्कृष्ट छात्रा रहीं मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा अपने ही स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर आना उनके लिए अविस्मरणीय क्षण है।
यह स्कूल मेरे बचपन और सपनों का हिस्सा रहा है।आज जब मैं आप सभी के बीच खड़ी हूँ, तो बच्चों को यही कहना चाहती हूँ कि मेहनत और लगन से अपना लक्ष्य हासिल करें। चाहे छोटी-सी बात हो या बड़ी, हमेशा सही और अच्छा करने की कोशिश करें।
डायरेक्टर कनिष्क शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि
वर्तमान हमें मेहनत, आत्मविश्वास और अवसरों का महत्व बताता है और भविष्य हमारे सपनों का कैनवास है जिसे आप अपनी लगन, अनुशासन और जिज्ञासा से खूबसूरत रंगों से भरेंगे। सभी बच्चों में अपार संभावनाएँ हैं। बस सीखना कभी न रोकें, सपने देखना कभी न छोड़ें और अच्छाई को हमेशा अपना पथ-प्रदर्शक बनाए रखें।
सभी अभिभावकों व शिक्षकों को विशेष रूप से संबोधित करते हुए कहा कि सही मायने में हम शिक्षित तब है जब हम दूसरों के प्रति संवेदनशील बने।हमें दूसरों के प्रति सेंसिटिविटी रखनी चाहिए।
इससे पूर्व प्रिंसिपल डॉ.ऋत्विज गौड़ ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों की उपलब्धियों को विस्तृत रूप से बताया तथा मुख्य अतिथि और डायरेक्टर के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा कलात्मक व रचनात्मक
आर्ट, फ्रेंच तथा मेंटल वेल बीइंग एग्जीबिशन का प्रदर्शन भी किया गया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।