
आज दिनांक 11 दिसम्बर – नगर निगम नेता प्रतिपक्ष पार्षद व दक्षिण विधायक प्रत्याषी डॉ. द्रोपदी कोली ने अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ई-लाईब्रेरी बनवाने हेतु नगर निगम आयुक्त महोदय को पत्र सौपा कर शीघ्रताषीघ्र ई-लाईब्रेरी बनवाने हेतु आग्रह किया।
यह जानकारी देते हुए द्रोपदी कोली ने बताया कि अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ा क्षेत्र है जहॉं पर अनुसूचित जाति-जनजाति, निर्धन गरीब व पढ़े-लिखे सहित सभी तबके के लोग निवास करते है जिनके लिए व उनके बच्चो के लिए पूरे दक्षिण क्षेत्र में कोई भी ई-लाईब्रेरी नहीं है जहॉं वह जाकर कुछ अध्ययन कर सके व ज्ञान अर्जित कर सके। ऐसे में अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में ई-लाईब्रेरी होना अत्यन्त ही आवष्यक है। इसी के चलते आज माननीय आयुक्त महोदय को मार्टिडल ब्रिज के नीचे षिव मंदिर के पास नगर निगम की जो जमीन खाली है उस पर ई-लाईब्रेरी बनवाने हेतु पत्र सौप कर निवेदन किया गया। ताकि क्षेत्र के सभी बच्चे इसका लाभ ले सके व अपने भविष्य को साकार कर सके।
(द्रोपदी कोली)
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम अजमेर
मो. 9351329069