दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण का संदेश देती राजस्थान महिला कल्याण मंडल

भवानी खेड़ा में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित**

अजमेरदिनांक 11 दिसंबर 2025

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर राजस्थान महिला कल्याण मंडलचाचियावास ने जन विकास समितिवाराणसी एवं लिलियन फाउंडेशन के सहयोग से एक दिवसीय जागरूकता एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम का आयोजन कर दिव्यांग सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम ने न केवल समुदाय में जागरूकता बढ़ाईबल्कि दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों को प्रेरित करने वाला सशक्त मंच भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर जिला भाजपा देहात अध्यक्ष श्री जीतमल प्रजापत और विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापिका स्नेहलता यादव ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।             मुख्य अतिथि श्री जीतमल प्रजापत ने कहा कि “दिव्यांग बच्चे किसी भी प्रकार से कम नहीं हैंसमाज के सकारात्मक सहयोग से वे मुख्यधारा में उत्कृष्ट योगदान दे सकते हैं।”

प्रधानाध्यापिका स्नेहलता यादव ने विद्यालय में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने तथा आरएमकेम के कार्यक्रमों को पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। दोनों अतिथियों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए दिव्यांग बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

आरएमकेम के मॉनिटरिंग ऑफिसर विपुल कवरिया ने संस्था द्वारा प्रदेश में 21 प्रकार की दिव्यांगताओं वाले लगभग 2,000 बच्चों के साथ संचालित समुदाय आधारित पुनर्वास कार्यक्रम की उपलब्धियाँ साझा कीं।

उन्होंने बताया कि आरएमकेम का मॉडल ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजनों की पहचानहस्तक्षेपपुनर्वास और समावेशन में मिसाल बन चुका है।

मीनू स्कूलचाचियावास के प्रधानाचार्य ईश्वर शर्मा ने आरएमकेम  की महत्वपूर्ण शैक्षणिक पहलोंविशेष शिक्षा मॉडल और समावेशी शिक्षा की सफलता का परिचय कराया।

कंसल्टेंट देवा राम गुर्जर ने दिव्यांग बच्चों हेतु आवश्यक सहायक उपकरणथेरेपी सपोर्ट तथा मानसिक दिव्यांगता वाले बच्चों के लिए टीचिंग-लर्निंग मटेरियल की उपयोगिता समझाई।

कार्यक्रम में 300 से अधिक दिव्यांग एवं गैर-दिव्यांग बच्चे और अभिभावक उपस्थित रहे। बच्चों ने चम्मच दौड़कुर्सी दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मीनू स्कूल की टीम द्वारा प्रस्तुत समावेशी शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहाजिसने उपस्थित समुदाय को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर वीना कश्यप नेहा राठौड़बरखा गहलोतशरीफ मोहम्मदहरदयाल रावतपीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय भवानी खेड़ानरवर के आसाराम, विशेष शिक्षक पूनम राठौरक्षमता चौहानअनीता यादवसुनीता जैन एवं आबिद अली सहित बड़ी संख्या में समुदाय की महिलाएँ एवं पुरुष उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम आरएमकेमजन विकास समिति और लिलियन फाउंडेशन की सार्थक साझेदारीसतत प्रयासों और समुदाय-केंद्रित दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण है। दिव्यांग बच्चों के अधिकारोंशिक्षासमावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में यह पहल सामाजिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राकेश कुमार कौशिक

निदेशक

9829140992

error: Content is protected !!