ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025 फोलोअप कैम्प
अजमेर, 23 दिसम्बर। ग्राम पंचायत सराधना में मंगलवार को ग्रामीण समस्या समाधान शिविर 2025 का आयोजन किया गया। इन सेवा शिविरों में कुल 16 विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे। शिविर प्रभारी उपखण्ड अधिकारी अजमेर श्रीमती गरिमा नरूला ने बताया कि ग्रामीण समस्या समाधान शिविर के तहत ग्राम पंचायत सराधना में आयोजित कैम्प में ग्राम पंचायत सराधना के खाता संख्या 570 के खातेदार प्रार्थीगण जगरूप, राजू, रमेश, रतन, मिठू पि उगमा व सुगनी देवी पत्नि भंवरलाल, धन्ना पुत्र भंवरलाल, काली, मीरा पुत्रिया भंवरलाल छोटी पत्नि जगदीश सुखपाल पुत्र जगदीश जाति जाट ने कैम्प प्रभारी के समक्ष उपस्थित होकर उक्त खाते की खातेदारी भूमि के बंटवारा के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। कैम्प प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही पटवारी हल्का एवं भूअभिलेख निरीक्षक सराधना को तुरन्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया। प्रार्थीगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी ने कैम्प स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही ऑनलाईन नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई।
उपस्थित स्थानीय ग्रामवासियों ने इस तरह कैम्प लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याओं का समाधान मौके पर किये जाने पर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा को धन्यवाद दिया।
ग्राम सिरोंज में आयोजित शिविर के माध्यम से जन समस्याओं का हुआ समाधान
राजस्थान सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025 के अन्तर्गत राजस्थान सरकार द्वारा भू-अभिलेख निरीक्षक मुख्यालय सिरोंज में मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आमजन को मौके पर ही राहत उपलब्ध करवाई जा रही है तथा उनके कार्य हाथों-हाथ निस्तारित किए जा रहे है। शिविर के दौरान उपखण्ड अधिकारी अरांई ने आयोजित शिविर में किये जाने वाले कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागाध्यक्षों से चर्चा कर शिविर में ग्रामवासियों एवं किसानों को राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभांवित किये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा की शिविर का उद्देश्य गांव-गांव में राहत पहुंचाना और समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
शिविर में स्वामित्व कार्ड, पट्टे संबंधी कार्य, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ यूआईडी कार्ड वितरण, पशु स्वास्थ्य जांच, भूमि संबंधी मामले जैसे रास्ते खोलना, आपसी सहमति विभाजन, नाम शुद्धिकरण, सीमाज्ञान, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, नामान्तरण इत्यादी का मौके पर ही निस्तारण कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की जा रही है। एलईडी मोबाईल वैन का भी शिविर में प्रदर्शन कर आमजन को विभिन्न राजकीय योजनओं की जानकारी दी गई एवं सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक फायदा प्राप्त करने की अपील की गई।
ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में उपखण्ड अधिकारी सुश्री नीतू मीणा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवदान सिंह, तहसीलदार श्री प्रेमसुख वैष्णव, सहायक विकास अधिकारी श्री दौलत सिंह, ग्राम पंचायत सिरोंज प्रशासक श्री रामलाल मीणा एवं अन्य विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रार्थी को मिला अपने घर का मालिकाना हक
मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र पीसांगन में आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर –2025 के तहत भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त मुख्यालय केसरपुरा में आयोजित शिविर मे विधायक नसीराबाद, कैम्प प्रभारी तहसीलदार पीसांगन एवं विकास अधिकारी द्वारा केसरपुरा निवासी विजय सिंह पुत्र नारायण सिंह के जीवन मे नया उजाला लेकर आया। कैम्प के दौरान ग्राम पंचायत द्वारा विजय सिंह पुत्र नारायण सिंह को पट्टा प्रदान कर उन्हें उनके घर का वैध मालिकाना हक प्रदान किया गया। पटटा लेने के बाद विजय सिंह पुत्र नारायण सिंह ने धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वैधानिक अधिकार से कई सालो सें पडोसी के साथ चल रहे भूमि विवाद सें छूटकारा मिलेगा साथ हि मे बैंक से लोन लेकर नया व्यापार प्रारम्भ करूंगा। इससे मेरी आय में वृद्धि होगी और मेरे परिवार का जीवन स्तर में सुधार होगा। प्रार्थी द्वारा इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का बहुत आभार व्यक्त किया।
राजस्थान सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हेतु मोबाईल नाओं का प्रचार-प्रसार वैन का स्वागत सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणजन, अधिकारी व कर्मचारियों ने किया।
शिविर में पट्टा वितरण, स्वामित्व कार्ड, फार्मर रजिस्ट्री, कुरेजात रिपोर्ट, बटवारा प्रस्ताव, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र पेंशन सत्यापन, पालन हार योजना, रोगियों की चिकित्सा जांच, पशु पालकों को पशुओं में कर्मी नाशक दवा का दवा का वितरण, ई-केवाईसी व विद्युत विभाग संबंधी प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया गया। शिविर में जन आरोग्य योजनाओं के बारे में, उज्जवला योजना व अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
नगर परिषद किशनगढ़ में शहरी सेवा शिविर का हुआ आयोजन
शहरी सेवा शिविर 2025 के फॉलोअप कैम्पस का आयोजन नगर परिषद किशनगढ़ के मुख्य कार्यालय में किया गया। इसके तहत मंगलवार को परिषद के वार्ड नम्बर 46 से 53 तक के कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सभापति श्री दिनेश सिंह राठौड, आयुक्त श्रीमती सीता वर्मा, अधिक्षण अभियन्ता श्री संदीप यादव, सहायक अभियन्ता श्री त्रिलोचन कुमावत एवं श्री विष्णु अडानिया, कर निर्धारक श्री कमल शर्मा तथा परिषद के अन्य अधिकारी और कर्मचारी कैम्प में उपस्थित रहे।
कृषि भूमि, राजकीय भूमि नियमन, 69 क के 31 पट्टे, नाम हस्तान्तरण एवं विखण्डन के 3 प्रमाण पत्र स्वीकृति जारी किये गये। जन्म-मृत्यु के 27 प्रमाण पत्र जारी किये गये। 22 रोड लाईटो की मरम्मत एवं नई लगाने की कार्यवाही की गई। बुधवार 24 दिसम्बर को वार्ड नम्बर 54 से 60 का कैम्प परिषद प्रांगण में आयोजित किया जाएगा।