ग्रामीण समस्या समाधान शिविर-2025

सफलता की कहानी- 1

स्वामित्व योजना के तहत हुए मकान के पट्टे जारी

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति पींसागन के ग्राम पंचायत ब्रिकचियावास में किया गया। शिविर में ग्राम ब्रिकचियावास निवासी भागचन्द पुत्र श्री गोपाल गुर्जर एवं अन्य ग्राम वासियो को स्वामित्व प्रोप्रटी पार्सल के तहत पट्टा प्राप्त करने के लिए आवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी द्वारा मौके पर ही राजस्व टीम को प्रार्थी के मकान का स्वामित्व प्रोपर्टी पार्सल तैयार करने को कहा गया। तत्पश्चात टीम द्वारा आवश्यक दस्तावेज एकत्रित कर पट्टा पत्रावली तैयार कर तुरन्त कार्यवाही करते हुए प्रार्थी को मकान का पट्टा जारी किया गया। इससे सभी को मकान का मालिकाना हक मिला। प्रोप्रटी पट्टा मिलने पर सभी व्यक्तियो ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान सरकार एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का आभार व्यक्त किया।

सफलता की कहानी- 2

आपसी सहमति से हुआ कृषि भूमि का बंटवारा,काश्तकारों को मिली राहत

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति श्रीनगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत भवानीखेड़ा में हुआ। ग्रामीण समस्या समाधान सेवा शिविर में प्रार्थीगण गोपाल पुत्र तेजा माली निवासी नांदला व प्रहलाद पुत्र छोगा गुर्जर निवासी कुम्हारिया उपस्थित हुए। प्रार्थीगण के कृषि भूमि खेत का बंटवारा करवाने के लिए आपस में सहमति नही बन पा रही थी। आज आयोजित ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में शिविर प्रभारी द्वारा उनके बीच मौके पर ही समझाईश कराकर बंटवारे के लिए सहमति ली गई। इनके बीच करीब 4.5 बीघा रकबा विवादित था। प्रार्थीगण की कृषि भूमि का शिविर में निस्तारण करते हुए बंटवारा किया गया। इससे दोनों काश्तकारों के चेहरे पर मुस्कान आई। काश्तकारों द्वारा खुश होकर शिविर में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया और राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण समस्या समाधार शिविर की सराहना की।

 

सफलता की कहानी- 3

शिविर में हुआ पट्टा जारीघर का मिला वैध मालिकाना हक

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति पीसांगन के ग्राम पंचायत केसरपुरा में किया गया। शिविर में नसीराबाद विधायक श्री रामस्वरूप लांबा, शिविर प्रभारी तहसीलदार पीसांगन एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान केसरपुरा निवासी विजय सिंह पुत्र नारायण सिंह उपस्थित हुआ और अपने मकान के पट्टे के लिए शिविर प्रभारी के समक्ष निवेदन किया। इस पर शिविर प्रभारी ने मौके पर ही टीम को आवश्यक दस्तावेज एकत्रित करने एवं पट्टा पत्रावली तैयार करने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान प्रार्थी को मकान का पट्टा प्रदान कर घर का वैध मालिकाना हक प्रदान किया गया।

पटटा लेने के बाद प्रार्थी विजय सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वैधानिक अधिकार से कई सालो सें पड़ौसी के साथ चल रहे भूमि विवाद सें छूटकारा मिला। साथ ही बैंक से लोन लेकर वह नया व्यापार प्रारम्भ करेंगे। इससे प्रार्थी की आय में वृद्धि होगी और परिवार के जीवन स्तर में सुधार होगा। इसके लिए प्रार्थी ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री महोदय का भी आभार प्रकट किया।

 

सफलता की कहानी- 4

मुख्यमंत्री कृषक साथी तारबन्दी योजना के तहत राशि जारी

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति अरांई की ग्राम पंचायत सिरोंज में हुआ। ग्रामीण समस्या समाधान सेवा शिविर में प्रार्थीगण श्री काननाथ, रतननाथ, श्योजीनाथ, किशननाथ पुत्र रामनाथ जोगी निवासी गेहलपुर द्वारा तारबंदी हेतु आवेदन किया गया।

ततपश्चात कृषि विभाग से दस्तावेज सत्यापन उपरान्त भौतिक सत्यापन कर प्रशासनिक स्वीकृति जारी की। कृषकों को शिविर में 400 मीटर तारबन्दी की कुल भुगतान राशि 160000 रूपए जारी की गई। मुख्यमंत्री कृषक साथी तारबन्दी योजना अन्तर्गत राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग के सहयोग से तारबन्दी द्वारा प्राथीर्यों को आवारा पशु एवं नीलगायों से निजात मिलेगी। इससे कृषकों को फसल पैदावार में सहायता मिलेगी। सभी काश्तकारों ने शिविर में मौके पर ही कार्य होने पर राजस्थान सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा चलाई जाने वाली किसान हितैषी योजनाओं के लिए धन्यवाद प्रदान किया।

सफलता की कहानी- 5

लाडो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थी माही का मनाया जन्मोत्सव

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को उपखण्ड किशनगढ़ की ग्राम पंचायत सिलोरा के अटल सेवा केन्द्र में किया गया। शिविर में महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लाडो प्रोत्साहन योजना की लाभार्थी बालिका माही सैनी पुत्री नीतु सैनी, निवासी सिलोरा का जन्मदिन केक काटकर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के काउन्टर लगाए गए और विभिन्न समस्याओ का समाधान भी किया गया।

सफलता की कहानी- 6

सह-खातेदारों के मध्य शिविर में हुआ आपसी सहमति से बंटवारा

राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचायत सराधना में हुआ। ग्रामीण समस्या समाधान सेवा शिविर फोलोअप शिविर के तहत सराधना के खाता संख्या 570 के खातेदार प्रार्थीगण जगरूप, राजू, रमेश, रतन, मिठू पिद्ग उगमा व सुगनी देवी पत्नि भंवरलाल, धन्ना पुत्र भंवरलाल, काली एवं मीरा पुत्रिया भंवरलाल, छोटी पत्नी जगदीश, सुखपाल पुत्र जगदीश जाति जाट निवासी सराधना ने शिविर प्रभारी के समक्ष उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि खाते की खातेदारी भूमि के बंटवारा करवाना है।

शिविर प्रभारी द्वारा शिविर स्थल पर आवेदन करवाया गया तथा पटवारी हल्का, भू अभिलेख निरीक्षक सराधना को तुरन्त रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं बंटवारा प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। इस पर राजस्व टीम द्वारा प्रार्थीगणों के आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए बंटवारा प्रस्ताव तैयार कर शिविर प्रभारी को प्रस्तुत किया। शिविर प्रभारी ने शिविर स्थल पर ही बंटवारा आदेश जारी कर मौके पर ही ऑनलाईन नामान्तरकरण की कार्यवाही कर खातेदारों को राहत पहुंचाई। उक्त कार्यवाही की जानकारी मिलते ही प्रार्थीगणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होने शिविर प्रभारी एवं राजस्व टीम को धन्यवाद दिया।

 

सफलता की कहानी- 7

परिवारजनों में आपसी सहमति करवाकर कोयली देवी को मकान का पट्टा किया जारी

     राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन मंगलवार को पंचायत समिति श्रीनगर की ग्राम पंचायत भवानीखेड़ा में किया गया। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर में परिवादी श्रीमती कोयली देवी के द्वारा शिविर प्रभारी के समक्ष एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। उसने बताया कि विगत 10 वर्षों से आवासीय पट्टा नही बन रहा है। इस पर शिविर प्रभारी ने तुरन्त संज्ञान लेते हुए प्रार्थीया कोयली देवी के परिवारजनों में आपसी सहमति करवाकर एवं संबंधित दस्तावेज प्राप्त कर प्रार्थी के हिस्से का आवासीय पट्टा जारी करवाया गया। ग्रामीण समस्या समाधान शिविर से लाभान्वित होकर प्रार्थी ने माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा एवं स्थानीय प्रशासन का आभार प्रकट किया।

 

सफलता की कहानी- 8

शिविर में जारी मिला जॉब कार्ड

     राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत ग्रामीण समस्या समाधान शिविर का आयोजन उपखण्ड पुष्कर की ग्राम पंचायत गनाहेड़ा में किया गया। शिविर में प्रार्थी ने जॉब कार्ड के लिए शिविर में आवेदन किया। उक्त आवेदन पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा मौके पर प्रार्थी को जॉब कार्ड तत्काल बना कर प्रदान किया गया।

     प्रार्थी द्वारा बताया गया कि समस्या समाधान शिविर 2025 आयोजित होने से हमें जॉब कार्ड तत्काल मिल गया। हमें रोजगार उपलब्ध होगा अब इस योजना में आवेदन से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना में कार्य मिलेगा। प्रार्थी ने खुशी जाहिर करते हुए उपस्थित अधिकारी व समस्त कर्मचारीयों को धन्यवाद दिया तथा समस्या समाधान शिविर आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सफलता की कहानी- 9

शहरी समस्या समाधान शिविर में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत मिला ऋण

     राज्य सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सुशासन सप्ताह के अन्तर्गत शहरी समस्या समाधान शिविर का आयोजन नगर पालिका परिसर केकड़ी में किया गया। श्रीमती शमीना बानो निवासी- केकड़ी द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पूर्व शिविर के दौरान ऋण के लिए आवेदन किया गया था। शिविर प्रभारी द्वारा प्रस्तुत आवेदन और दस्तावेजों की जांच कर प्रार्थी को आज आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर के दौरान 25000 रूपए का ऋण प्रदान किया। इससे लाभान्वित प्रार्थी बहुत खुश हुई एवं लाभार्थी ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद दिया।

error: Content is protected !!