श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा अजमेर के निर्विरोध चुनाव में छाजेड़ अध्यक्ष व जैन मंत्री चुने गए

अजमेर। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, अजमेर के   चुनाव में सेवाभावी एवं सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अनिल छाजेड़ को सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के पश्चात उन्होंने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें समाज के विभिन्न सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई।अनिल छाजेड़ का परिवार लंबे समय से समाज सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। उनके पिता बाबूलाल जी छाजेड़ को आचार्य श्री महाश्रमण जी द्वारा “कल्याण मित्र” की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो परिवार की सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण को दर्शाता है। नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने कहा कि सभा को संगठित, सक्रिय और युवाओं से जोड़ते हुए धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को नई दिशा दी जाएगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से मिलकर समाजहित में कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्ष अनिल छाजेड़ ने ओम प्रकाश छाजेड़ एवम अशोक छाजेड़ को संरक्षक, गौतम श्रीश्रीमाल एवम बजरंग बाफना को उपाध्यक्ष, विपिन जैन को मंत्री, विमल श्रीश्रीमाल को कोषाध्यक्ष, यशवंत महता को सहमंत्री, गौतम बरमेचा को संगठन मंत्री, करण छाजेड़ को प्रचार मंत्री और कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेंद्र श्रीश्रीमाल, डॉ. धीरज डागा, संजय नाहर, मनीष महनोत, सारिक छाजेड़, दीपचंद श्रीश्रीमाल, अंकुर सुराणा, प्रकाश एस. छाजेड़, राकेश छाजेड़, तरुण जैन एवम विकास श्रीश्रीमाल को दायित्व प्रदान किया। घोषित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर अनुभवी एवं ऊर्जावान सदस्यों को स्थान दिया गया है। समाजजनों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह कार्यकारिणी समाज के विकास एवं संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।
अशोक छाजेड़
संरक्षक
+91 95093 06237

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!