सेंट मेरिज कॉन्वेंट स्कूल बीर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को योग के महत्व और स्वास्थ्य के लाभ के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम में नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया गया। योग के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास किया। प्रिंसिपल सिस्टर अनुषा ने विद्यार्थियों अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी।