अजमेर-चित्तौड़गढ़ खंड के हटूंड़ी-राजोसी स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 08 (हटूंड़ी फाटक) पर रेल मरम्मत कार्य किये जाने के कारण दिनांक 25 जून से 27 जून 2026 तक समपार फाटक संख्या 08 तीन दिन तक पूर्णतया बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के अंतर्गत वाहन हटूंड़ी-राजोसी के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 09 तथा अंडरपास (आरयूबी) संख्या 10 से आ-जा सकेंगे ।