रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री याता यात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-
1. गाडी संख्या 12957/12958, साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 01.07.26 से 31.07.26 तक तथा नई दिल्ली से दिनांक 02.07.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 19409/19410, साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 27.06.26 से 30.07.26 तक तथा गोरखपुर से दिनांक 29.06.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 20939/20940, साबरमती-सुल्तानपुर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 07.07.26 से 28.07.26 तक तथा सुल्तानपुर से दिनांक 08.07.26 से 29.07.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4. गाडी संख्या 20963/20964, साबरमती-वाराणसी-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 02.07.26 से 30.07.26 तक तथा वाराणसी से दिनांक 04.07.26 से 01.08.26 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।