फ्रेंडशिप लॉज 47 द्वारा निःशुल्क दंत एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

अजमेर। यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत लॉज फ्रेंडशिप नं. 47, अजमेर द्वारा रविवार को वैशाली नगर स्थित डॉ. विक्रम डेंटल केयर में निःशुल्क दंत एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 46 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।
शिविर में डॉ. विक्रम डाबी, डॉ. आशीष, डॉ. श्रुति एवं डॉ. सुधोष ने अपनी सेवाएं देते हुए मरीजों का परीक्षण किया।
गजेन्द्र पंचोली एवं जय के. करणा ने बताया कि यूनिवर्सल ब्रदरहुड माह के अंतर्गत आयोजित सेवा गतिविधियों का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना एवं मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
शिविर के सफल आयोजन में प्रो. (डॉ.) रमेश यादव, अनिल लोढ़ा, अविनाश बुच एवं आनंद शर्मा का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल रीजन 3 के (प्रचार प्रसार)उपनिदेशक  कमल गंगवाल एवं विजय जैन पांड्या ने अपनी टीम के साथ शिविर में सहभागिता कर आयोजन की सराहना की।
error: Content is protected !!