डिप्टी सीटीआई की सजगता से दो नाबालिग सुरक्षित परिजनों तक पहुंचे

अजमेर स्टेशन पर 7 जुलाई मंगलवार को गाड़ी संख्या 20993 में टिकट जांच के दौरान डिप्टी सीटीआई श्री गौरव मिलक की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता से दो नाबालिग बालकों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री मिहिर देव ने बताया कि  टिकट चेकिंग स्टाफ को टिकट निरीक्षण के दौरान सामान्य श्रेणी के कोच में दो किशोर बिना टिकट यात्रा करते हुए मिले। पूछताछ में उन्होंने जुर्माना भरने में असमर्थता जताई। आगे पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों कुचामन सिटी स्थित एक डिफेंस अकादमी से बिना बताए निकलकर आए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीटीआई श्री गौरव मिलक दोनों किशोरों को आरपीएफ थाना, अजमेर लेकर पहुंचे। वहां पूछताछ के दौरान उनकी पहचान देवीलाल गुर्जर पुत्र श्री महादेव निवासी चंदावड़ी, बड़गांव (केकड़ी) तथा युवराज पुत्र श्री मांगी पुरी गोस्वामी निवासी आसींद के रूप में हुई।

आरपीएफ ने दोनों के परिजनों से संपर्क कर उन्हें अजमेर बुलाया। साथ ही नियमानुसार चाइल्ड हेल्पलाइन को भी सूचना दी गई। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की उपस्थिति में दोनों बच्चों को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक, अजमेर

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!