सकारात्मक विचारों के साथ जीवन लक्ष्यों को करें पूरा- किशनानी

तीन दिवसीय जिला राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य उद्घाटन

अजमेर 9 जुलाई। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किसनानी ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे सकारात्मक विचारों के साथ अपने जीवन लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहे। खेलों में अनुशासन के साथ अपना श्रेष्ठ देने के साथ अच्छे दोस्त बनाएं।
लोहागल रोड स्थित करनी शूटिंग एवं एडवेंचर्स अकेडमी पर आयोजित तीन दिवसीय जिला राइफल शूटिंग चैपियनशिप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्री किशनानी ने इसमें भाग ले रहे युवा सूटर्स को संबोधित करते हुए अपने विचार रखें। उन्होंने खेलों की माध्यम से अपना भविष्य बनाने की भी सरकारी योजनाओं एवं अन्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
समारोह के अध्यक्ष जिला संगठन के सचिव अब्दुल वाहिद खान ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में इस खेल ने अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में अपनी नई पहचान बनाई है जहां हमारे निशानेबाज राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेलों में पदक जीत रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि संगठन की उपाध्यक्ष हीरालाल चौधरी ने अपने उद्बोधन में बताया कि इस खेल की लोकप्रियता बढ़ाने के साथ जिला राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धाओं की बाढ़ आने लगी है। संगठन के अध्यक्ष शशांक कोरानी ने अपने संदेश में बताया कि युवा शूटर्स को जिला एवं राज्य संगठन अधिक से अधिक सुविधाएं एवं अवसर प्रदान कर रही हैं जिससे वह अपना बेहतर प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान बनाने में जुटे हैं।
इससे पूर्व आयोजन सचिव एवं करनी शूटिंग रेंज के प्रबंध निदेशक हिम्मत सिंह राठौड़ ने सभी उपस्थित अतिथियों एवं जैन समुदाय का स्वागत करते हुए माल्यार्पण के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए। रोहिणी प्रतियोगिता की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न आयु वर्ग के अलग-अलग मुकाबले में 1000 से भी अधिक बालक बालिका महिला पुरुष एवं अन्य क्रांतिकारी के शूटर भाग ले रहे हैं।
समारोह का संचालन कर रहे विशिष्ट अतिथि भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व सदस्य एवं कॉमन कॉज सोसाइटी अजमेर के महासचिव विनीत लोहिया ने कहा कि इस खेल ने अपनी लोकप्रियता के झंडे गाड़ते हुए खेल जगत में नई जान फूंक दी है वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग रेंज बनने से युवाओं का रुझान राइफल शूटिंग की ओर बढ़ने लगा है जो खेल जगत के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने समर्पित भाव एवं अनुशासन के साथ मेहनत करते हुए राज्य एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने हेतु अपनी ओर से शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि आशीष मुलजेरिया, अमोल प्रताप सिंह मनोज शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया इसके उपरांत सभी अतिथियों ने मंत्रोचार के बीच प्रतियोगिता का विधिवत  शुभारंभ करते हुए निशाने लगा कर अपनी प्रतिभा का आकलन किया।
विनीत लोहिया
9549860966

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!