महिला साहित्य साधकों का सम्मान करेगी परिषद

अजमेर/गुरु पूर्णिमा की पावन अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद अजमेर महानगर द्वारा एक विशेष कार्यक्रम के तहत वरिष्ठतम महिला साहित्य गुरु हिंदी गीतिकाव्य में सिद्ध डॉ शकुंतला तंवर और छांदस काव्य की मर्मज्ञ पुष्पा शर्मा कुसुम को “पुरोधा साहित्यकार सम्मान” से सम्मानित करेगी। महानगर अध्यक्ष डॉ केके शर्मा व महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 26 जुलाई को प्रातः नगर के लेखकगण दोनों साहित्य साधकों के निवास पर जाकर नागरिक अभिनंदन करेंगे। कार्यक्रम संयोजक बनवारीलाल शर्मा के अनुसार यह कार्यक्रम उनकी रचनाओं का श्रवण करते हुए रचना प्रक्रिया को समझने के लिए किया जा रहा है। प्रदेश साहित्य संयोजक उमेश कुमार चौरसिया कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे एवं संभाग संयोजक कुलदीप सिंह रत्नू विशिष्ट अतिथि तथा गोविंद भारद्वाज व डॉ छाया शर्मा सहभागी रहेंगे।
error: Content is protected !!