गुरू पूर्णिमा पर अवसर पर मुनि निष्पक्ष सागर जी व निस्पृह सागर जी महाराज का लिया आर्शीवाद

आज दिनांक 29 जुलाई – गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जैन मिलन आदिनाथ अजमेर के सदस्यों के द्वारा नाका मदार स्थित जिनशासन पर विराजित मुनि निष्पक्ष सागर जी व मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश जैन पाटनी ने बताया कि इस वर्ष आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम प्रभावी शिष्यों का चातुर्मास अजमेर की गौरवपूर्व धरा पर होने जा रहा है यह अजमेर का सौभाग्य है। दोनों मुनिराज के द्वारा अपने गुरू के प्रति समर्पण को उनके वचनों से प्रतित हो रहा हैं आज का गुरु गुणानुवाद ने सभी के दिलों को छू लिया।

इसी क्रम मंे गुरु पूर्णिमा पर सर्वधर्म मेत्री संघ अजमेर के अध्यक्ष प्रकाश जैन के साथ फादर एलियास निरंजन गायत्री परिवार से दिनेश गोयल पूर्व पार्षद महमूद खान सुरज गुर्जर सहित अन्य सदस्य मसानिया भैरवधाम राजगढ़ पहुंच कर मुख्य उपासक चंपालाल जी महाराज का पगड़ी दुपट्टा एवम माला पहना कर अभिनंदन किया। खचाखच भरे हुएं पंडाल में चंपालाल जी महाराज ने भी दुपट्टा पहना कर सभी का सम्मान किया।

कार्यक्रम में वीर विजय पोखरणा, वीर मनीष सेठी, वीर राजेंद्र पाटनी, वीर महेंद काला, वीर सुरेंद पटौदी, वीर सुनील गंगवाल, वीर अनिल गंगवाल, वीर अजय दंगासिया, वीर सुनील ढीलवारी, वीर ललित जैन, वीर राकेश मामा, वीरांगना श्रीतमा जैन, अलकेश जैन, सुनीता गंगवाल, संतोष जैन, मंजू सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

   भवदीय

    (प्रकाश जैन)

    मो. 9829332777

error: Content is protected !!