सिंधी युवा संगठन ने 2 छात्राओं को स्कूल फीस ड्रेस और राशन की मदद की

अजमेर । सिन्धी युवा संगठन के संरक्षक रमेश मोटवानी ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं की शिक्षा में सहयोग कर उनकी स्कूल फीस जमा कराई तथा राशन सामग्री और स्कूल ड्रेस वितरित की।
संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया सिन्धी युवा संगठन के मुख्य संरक्षक वासुदेव देवनानी की प्रेणा से संगठन के संरक्षक एवं भामाशाह रमेश मोटवानी के सहयोग से आर्थिक रूप से कमजोर 2 छात्राओं का वर्ष भर का पढ़ाई का खर्चा स्कूल की फीस, किताबें, स्कूल ड्रेस, वाहन सुविधा शुल्क एवं अन्य सामग्री जो पढ़ाई के लिए वर्ष भर काम आएगी जिसके 32 हजार रुपये एक साथ जमा करवा कर रसीद प्राप्त कर किया सेवा कार्य।
सचिव राजा सोनी के अनुसार दोनों छात्राओं के पिता का कुछ समय पहले स्वर्गवास हो गया ।   उनके परिवार ने रमेश मोटवानी से आर्थिक और बालिकाओ के लिये स्कूल की पढ़ाई के लिये सहयोग की अपील की जिस पर मोटवानी ने परिवार को आर्थिक और राशन सामग्री उपलब्ध करवाई।

error: Content is protected !!