गुरु वंदन में झलके संस्कार

वर्द्धमान गर्ल्स स्कूल में गुरु पूर्णिमा पर छात्राओं ने तिलक, पुष्प अर्पण और चरण स्पर्श कर जताया सम्मान

ब्यावर। वर्द्धमान गर्ल्स स्कूल में गुरु पूर्णिमा का पर्व परंपरागत उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। छात्राओं ने गुरुजनों का तिलक कर, पुष्प अर्पित कर एवं चरण स्पर्श कर सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित भाषण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और गुरु वंदना मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में छात्राओं ने भारतीय संस्कृति में गुरु के स्थान को रेखांकित करते हुए गुरु के आदर्शों पर चलने और उनके प्रति सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरु के प्रति श्रद्धा, अनुशासन और कृतज्ञता का संदेश दिया गया।

श्री वर्द्धमान शिक्षण समिति के मंत्री डॉ. नरेन्द्र पारख ने कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और व्यक्तित्व निर्माण की भी आधारशिला रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है और विद्यार्थियों के जीवन में उनका मार्गदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विद्यालय के प्राचार्य अरविंद नाहर ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में गुरु के प्रति सम्मान, भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं छात्राओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!