प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री देश के युवाओं एवं छात्रों के गुनहगार हैं — कलाम

अजमेर । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय समन्वय एवं राजस्थान के प्रभारी अब्दुल कलाम ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह युवा एवं छात्रों के गुनहगार हैं ।
राजस्थान के प्रभारी अब्दुल कलाम आज  अजमेर  प्रवास के दौरान पत्रकारों से औपचारिक बातचीत कर रहे थे उन्होंने कहा कि पिछले 15 दिनों से देश का पूरा विपक्ष लगातार यह माँग कर रहा है कि छात्रों पर हुई बर्बरता को लेकर सदन में केंद्रीय गृह मंत्री बयान दें। लेकिन प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री लगातार लापता हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह से विद्यार्थियों को पीटा गया, उनके ऊपर पिलेट गन  चलाई गई, टियर गैस चलाई गई, यह सब किसके इशारे पर हुआ। इस पर सरकार को खुद को बयान देना चाहिए था। लेकिन गृह मंत्री दिल्ली में रह कर भी सदन में न आकर लोकतंत्र के मंदिर का लगातार अपमान कर रहे हैं। जवाबदेही से बच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सादे कपड़ों में छात्रों को पीटने वाले लोग कौन थे? सी आर पी एफ एवं आरएएफ को लाठी चलाने का आदेश किसने दिया है।आंदोलन वापस लेने के बाद भी बच्चों को भाजपा और संघ के लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। बच्चों को और उनके परिवार के लोगों को धमका रहे हैं।  प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को सदन में आकर जिम्मेदारी लेनी चाहिए और देश से माफी माँगनी चाहिए।
राष्ट्रीय समन्वयक कलाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विद्यार्थियों के साथ है। झारखंड हो, पंजाब हो, दिल्ली हो, कहीं भी हो, हम सब, राहुल गाँधी और पूरी कांग्रेस पार्टी देश के विद्यार्थियों के साथ खड़ी हैं। देश के विद्यार्थियों एवं युवाओं की समस्याओं के हल के लिए हम सडक से संसद तक लड़ते रहेंगे।
राष्ट्रीय समन्वयक अब्दुल कलाम ने आज ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर अकीदत के फूल एवं मखमली चादर पेश कर जियारत कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की।
राष्ट्रीय समन्वयक कलाम के अजमेर पहुंचने पर राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सलाउद्दीन खान अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव शिवकुमार बंसल आरिफ हुसैन खुशवंत रोहिल्ला महेश गर्ग मेहम्मुद खान मोहम्मद खालिद खान हाजी कुतुबुद्दीन मोहम्मद खान कायमखानी अली शेर नूर मोहम्मद आरिफ खान जाहिद खान शाहनवाज हुसैन  मोहम्मद मुस्लिम
 बबलू प्रधान रिज़वान राईन
आदि ने माला एवं साफा बनाकर भव्य स्वागत किया ।
प्रेषक 
सलामुद्दीन खान 
अध्यक्ष राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी कांग्रेस कमेटी
+919414556179

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!