इलेक्शन आइकॉन चौरसिया ने मतदान के लिए की अपील

अजमेर/चुनाव आयोग द्वारा मनोनीत अजमेर जिला इलेक्शन आइकॉन रंगकर्मी व साहित्यकार उमेश कुमार चौरसिया ने आमजन से निकाय चुनाव में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस फिल्म देखने, पिकनिक मनाने या मौज मस्ती करने के लिए छुट्टी का दिन नहीं है वरन वोट देने के अपने नागरिक कर्तव्य के निर्वहन का महत्वपूर्ण दिन है। नए वोटर और युवा मतदाताओं से विशेष तौर पर आह्वान किया है कि लोकतंत्र में मिले वोट के अधिकार का उपयोग अवश्य करें इस व्यर्थ न जाने दें। नौकरीपेशा, व्यवसायी, मजदूर, किसान सबको पूरे परिवार के साथ वोट देने से ही मतदान पर्व की सार्थकता है। चौरसिया एक सप्ताह से विविध समाज समूहों में सबको मतदान का संदेश दे रहे हैं।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!