अजमेर कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रीय व कर्नाटक कांग्रेस नेतृत्व का किया अभिनंदन
डॉ. राजकुमार जयपाल व धर्मेंद्र राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का किया स्वागत
अजमेर। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल तथा पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस के पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आत्मीय स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर डॉ. राजकुमार जयपाल एवं धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का राजस्थानी साफा पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं दोनों नेताओं ने कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद का प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर स्वागत किया।
इसके साथ ही डॉ. राजकुमार जयपाल एवं धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने एआईसीसी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल से मुलाकात कर उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात और उनका मार्गदर्शन संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। अजमेर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प दोहराया।
जारी कर्ता
शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी