तीन दिवसीय 87वां बालाजी मेला श्री कार्यसिद्ध बालाजी मंदिर पर धूमधाम के साथ सम्पन्न

 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 87वां वार्षिक मेला आज शनिवार को श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर राजमोहन गंगेश्वर आश्रम रामगंज अजमेर में श्री महंत शशि गिरी जी महाराज के सानिध्य में पूर्ण भक्ति भाव व हर्षोल्लास के साथ भरा गया।
  यह जानकारी देते हुए मंहत सचिव सागर मीणा ने बताया कि श्री कार्य सिद्ध बालाजी मंदिर हर वर्ष वार्षिक मेला का आयोजन करता आ रहा है। इस मंदिर की विषेषता रही है कि पुलिस प्रषासन के अधिकारी के द्वारा ही हर वर्ष झंडा चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरूआत की जाती है जिसके चलते आज अजमेर का सबसे ऐतिहासिक व भव्य मेला भरा गया जिसमें लाखो की संख्या में महिलाओं, पुरूषो व बच्चो ने भाग लेकर मेला का लुफत उठाया। बालाजी महाराज की आसीम कृपा से मेले में हजारो दुकानदार अपनी दुकाने लगाते है जिसमें श्रृद्धालु बच्चो के खिलौने, प्रसाद व अन्य सामग्री विक्रय करते है जिससे इनको रोजगार की प्राप्ति होती है। मंदिर को गुब्बारो, फरियों से भव्य रूप से सजाया गया।
 मंहत शशि गिरी जी महाराज द्वारा रामगंज थाना पुलिस स्थानीय पार्षद रामगंज व्यापारी संघ के सभी पदाधिकारी मेले में सेवाएं देने वाली सभी भक्तों का वह अतिथियों को श्रीफल प्रसाद व प्दुपटटा पहनाकर अभिनन्दन किया गया। रात्रि 12:00 बजे बालाजी महाराज की भव्य आरती की गई उसके पश्चात महाराज द्वारा मेले समाप्ति की घोषणा की गई बालाजी महाराज की उक्त तीनो दिवस में हजारो श्रृद्वालु बालाजी महाराज के दर्षन प्राप्त करते है
 (सागर मीणा)
 मो. 9602935113

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!