सिग्नेचर ग्लोबल गुरुग्राम वेस्ट में 194 एकड़ में बनाएगी अल्ट्रा-लक्जरी फार्महाउस विला

नई दिल्ली, सितंबर, 2026: भारत की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शुमार सिग्नेचर ग्लोबल ने आज गुरुग्राम वेस्ट (फर्रुखनगर) में अपनी एंट्री की घोषणा की। कंपनी की योजना यहां 194.22 एकड़ में एक खास अल्ट्रा-लक्जरी फार्महाउस विला डेस्टिनेशन विकसित करने की है, जिसे कुछ चुनिंदा लोगों के लिए एक खास और कम घनत्व वाले इलाके के तौर पर तैयार किया जाएगा। कंपनी ने इस इलाके में 25 एकड़ ज़मीन खरीदी है और इसके अलावा 169.22 एकड़ जमीन के लिए एक कॉलैबोरेशन एग्रीमेंट किया है।

बेहद शानदार और सिर्फ आमंत्रण-आधारित (इनविटेशन-ओनली) रिहायशी प्रोजेक्ट के तौर पर डिजाइन किया गया यह प्रोजेक्ट लक्जरी, खुली जगह और प्राइवेसी का एक अनोखा उदाहरण होगा। अधिक प्राइवेट और सुकून भरी जिंदगी चाहने वाले समझदार ग्राहकों के लिए तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट में खास तौर पर डिजाइन किए गए लक्जरी फार्महाउस विला होंगे जो बड़े एवं हरे-भरे इलाके और सोच-समझकर तैयार किए गए लैंडस्केप के बीच स्थित होंगे।

यह प्रोजेक्ट शानदार घरों के साथ खेल, हॉस्पिटैलिटी, आराम और लाइफस्टाइल के बेहतरीन अनुभवों को एक ही जगह लाएगा, जिससे एक ऐसा माहौल बनेगा जहां वास्तुकला, प्रकृति और खास सुविधाएं एक-दूसरे के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाएंगी। पारंपरिक घनी आबादी वाले रिहायशी डेवलपमेंट के बजाय इस प्रोजेक्ट को कम घनत्व वाले, बेहद खास और प्राइवेट इलाके के तौर पर डिजाइन किया गया है, जो खुली जगह, ज्यादा प्राइवेसी और शानदार लाइफस्टाइल का अनुभव देगा। विला के आकार और डिजाइन से लेकर खेल, हॉस्पिटैलिटी और आराम के अनुभवों तक इस प्रोजेक्ट के हर पहलू को बहुत सोच-समझकर तैयार किया जाएगा ताकि यह बेहतरीन जीवन-स्तर को दिखा सके। खुली जगह, एक्सक्लूसिविटी, हरियाली और प्राइवेसी पर जोर देते हुए इस प्रोजेक्ट का मकसद चुनिंदा निवासियों के लिए एक अलग और शानदार लक्जरी पता बनाना है।

द्वारका एक्सप्रेसवे से लगभग 15 मिनट की ड्राइव की दूरी पर रणनीतिक रूप से स्थित इस जमीन का कनेक्शन कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे से है और इसका एक हिस्सा फर्रुखनगर-वजीरपुर रोड के किनारे है। यह लोकेशन गुरुग्राम के पहले से बसे रिहायशी और कमर्शियल हब के साथ-साथ दिल्ली और विस्तृत NCR तक पहुंचने की सुविधा देती है। लगभग 6.77 मिलियन वर्ग फुट के डेवलपमेंट पोटेंशियल वाले इस प्रोजेक्ट की ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) लगभग 5,500–6,000 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है। यह सिग्नेचर ग्लोबल की प्रोजेक्ट पाइपलाइन में एक अहम बढ़ोतरी है और कंपनी के लिए अल्ट्रा-लक्जरी  रिहायशी रियल एस्टेट के उभरते हुए सेगमेंट में कदम रखने का मौका है।

गुरुग्राम वेस्ट (फर्रुखनगर) के इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव हो रहा है। फर्रुखनगर-गुरुग्राम रोड को 365 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश से चार-लेन का बनाने की योजना है, जबकि इलाके के नए मास्टर प्लान में बेहतर सड़क कनेक्टिविटी, बाईपास इंफ्रास्ट्रक्चर और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। प्रस्तावित गुरुग्राम-फर्रुखनगर-झज्जर हाईवे पर भी NHAI द्वारा अलाइनमेंट प्लानिंग के जरिए काम आगे बढ़ रहा है, जिससे इलाके की लंबे समय की कनेक्टिविटी क्षमता और मजबूत होगी। KMP और द्वारका एक्सप्रेसवे तक आसान पहुंच, बड़े गुरुग्राम-मानेसर ग्रोथ बेल्ट के पास होने और इलाके में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर की वजह से फर्रुखनगर विस्तृत NCR में एक नए ग्रोथ कॉरिडोर के तौर पर उभर रहा है।

 इस पर टिप्पणी करते हुए सिग्नेचर ग्लोबल (इंडिया) लिमिटेड के फाउंडर और चेयरमैन श्री प्रदीप अग्रवाल ने कहा, “फर्रुखनगर काफी समय से हमारी नजर में रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे के पास होने और यहां मौजूद बड़ी खुली जमीन की वजह से लक्जरी लाइफस्टाइल को एक नए नजरिए से पेश करने का मौका है। हम इसे सिर्फ एक आम रिहायशी प्रोजेक्ट के तौर पर नहीं देख रहे हैं। हमारा मकसद कुछ खास लोगों के लिए लक्जरी फार्महाउस विला का एक ऐसा प्रोजेक्ट बनाना है जो बहुत प्राइवेट और कम घनत्व (low-density) वाला हो, जहां जगह, हरियाली, प्राइवेसी और खास अनुभव एक साथ मिलें।

लगभग 6.77 मिलियन वर्ग फीट के डेवलपमेंट पोटेंशियल के साथ यह हमारी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में एक अहम बढ़ोतरी है। इससे भी जरूरी बात यह है कि यह हमें एक ऐसे सेगमेंट में कदम रखने का मौका दे रहा है, जहां प्रोडक्ट की पहचान सिर्फ घर से नहीं, बल्कि आस-पास के माहौल की गुणवत्ता, कम्युनिटी की खासियत और उससे जुड़े अनुभवों से होती है। जैसे-जैसे गुरुग्राम के इस हिस्से में इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो रहा है, हमें लगता है कि फर्रुखनगर एक खास अल्ट्रा-लक्जरी पता बनाने के लिए एक दम सही जगह है।”

वर्तमान वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में सिग्नेचर ग्लोबल ने 1,970 करोड़ रुपये की सेल्स बुकिंग दर्ज की। कंपनी ने अब तक 19.2 मिलियन वर्ग फीट रियल एस्टेट डिलीवर किया है। FY2025–26 में सिग्नेचर ग्लोबल ने 8,250 करोड़ रुपये की सेल्स बुकिंग दर्ज की, जिससे यह सेल्स बुकिंग के मामले में पांचवीं सबसे बड़ी लिस्टेड रियल एस्टेट कंपनी बन गई।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!