अजमेर, 30 सितम्बर, स्वामी हिरदाराम महाराज के प्रेरणा से सांई बाबा मंदिर अजमेर, ताराचंद हंुदलदास खानचंदानी सेवा संस्थान (श्री अमरापुर सेवा घर), सिंधी समाज महासमिति, सिन्धी लेडिज क्लब, मास्टर वासुदेव मंघानी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में तृतीय श्री झूलेलाल सामूहिक कन्यादान समारोह 5 जनवरी 2027 को आयोजन किया रहा है।
समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि तैयारियों एवं कार्ययोजना को लेकर 1 अक्टूबर को शाम 4.30 बजे चतुर्थ तल रसोई बैक्वेट, स्वामी कॉम्प्लेक्स, अजमेर में महेश तेजवानी की अध्यक्षता में आयोजित जी जाएगी। समाजबंधुओं की बैठक आयोजित की जाएगी। अजमेर के विभिन्न पंचायतों, संगठनों एवं समाज के प्रमुखजनों से बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव देने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
महामंत्री हरी चन्दनानी ने बताया कि अब तक 8 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कुल 11 जोड़ों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। जिसमें केवल 3 जोड़ें बाकि है, रजिस्ट्रेशन पहले आओ पहले पाओं के आधार पर किया गया है।
हरी चंदनानी
महासचिव
9649750811