अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, वैश्य समाज के घटक समाज, माथुर वैश्य शाखा सभा व वैश्य समाज अजमेर के संयुक्त तत्वाधान में लोकतांत्रिक विरोध की मर्यादा बनाए रखने को लेकर माननीय जिलाधीश महोदय को सौंपा ज्ञापन
अजमेर, 01 अक्टूबर 2026 – अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन, अजमेर इकाई एवं वैश्य समाज के घटक समाज माथुर वैश्य शाखा सभा, अजमेर की ओर से भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार जी के आगरा स्थित पैतृक आवास पर 28 सितंबर को हुई घटना के संबंध में आज जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, अजमेर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार 28 सितंबर को आगरा स्थित मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान गेट एवं दीवारों पर कालिख पोती गई तथा आपत्तिजनक नारे लिखे गए। इस घटना के संबंध में आगरा पुलिस द्वारा कार्रवाई किए जाने तथा मामले में जांच जारी होने की भी रिपोर्ट सामने आई है।
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र में विरोध और असहमति प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के निजी आवास को विरोध का स्थल बनाना और परिवार के सदस्यों को ऐसी परिस्थिति का सामना करना लोकतांत्रिक मर्यादाओं एवं सामाजिक शिष्टाचार की दृष्टि से गंभीर विषय है।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त का पद एक महत्वपूर्ण संवैधानिक पद है। किसी भी व्यक्ति को किसी संवैधानिक संस्था अथवा उसके प्रमुख के निर्णयों से असहमति हो सकती है, लेकिन उस असहमति को संबंधित व्यक्ति के निजी आवास और परिवार तक ले जाना उचित नहीं होना चाहिए।
वैश्य समाज की ओर से स्पष्ट रूप से कहा गया -‘‘ विचारों का विरोध लोकतंत्र की शक्ति है, लेकिन किसी परिवार का अपमान लोकतंत्र की मर्यादा नहीं।’’
ज्ञापन में प्रशासन से घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच, उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज एवं वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान तथा कानून के अनुसार दोष सिद्ध होने पर निष्पक्ष वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई। साथ ही भविष्य में किसी संवैधानिक पदाधिकारी अथवा उनके परिवार के निजी आवास पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि वैश्य समाज किसी राजनीतिक विचारधारा के पक्ष या विपक्ष में नहीं, बल्कि संविधान, कानून के शासन, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा प्रत्येक नागरिक की गरिमा एवं सम्मान के पक्ष में खड़ा है।
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुनील दत्त जैन एवं पुखराज पहाड़िया ने कहा पत्रकारों से बातचीत में सुनील दत्त जैन एवं पुखराज पहाड़िया ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद और विरोध अपनी जगह हैं, लेकिन विरोध की अभिव्यक्ति ऐसी नहीं होनी चाहिए जिससे किसी व्यक्ति अथवा उसके परिवार की गरिमा और निजता प्रभावित हो। उन्होंने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह ज्ञापन किसी राजनीतिक दल के समर्थन अथवा विरोध में नहीं, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान, कानून के शासन और सामाजिक मर्यादाओं की रक्षा के उद्देश्य से दिया गया है।
ज्ञापन देने वालों में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के मुख्य संरक्षक कालीचरण दास खंडेलवाल, जिला अध्यक्ष रमेश तापड़िया, जिला महामंत्री उमेश गर्ग, प्रदेश मंत्री सूरज नारायण लखोटिया, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, तथा माथुर वैश्य शाखा सभा के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता एवं महामंत्री राजीव गुप्ता सहित प्रेम प्रकाश विजयवर्गीय, प्रदीप बंसल, प्रवीण गुप्ता, दिलीप गुप्ता, सत्येंद्र गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, पंकज गुप्ता, त्रिविक्रम गुप्ता, मनोज गुप्ता, ओंकार गुप्ता, अजय गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
अंत में समाजबंधुओं ने कहा कि संवैधानिक पद का सम्मान, परिवार की गरिमा की रक्षा और कानून का शासनकृयही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है।
भवदीय
(उमेश गर्ग)
जिला महामंत्री
मो. 9829793705