“एक कदम शिक्षा की ओर” पहल के तहत जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित

अजमेर। शिक्षा को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से “एक कदम शिक्षा की ओर” पहल को आगे बढ़ाते हुए शौर्य जयपाल द्वारा राजकीय राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में जरूरतमंद बालक-बालिकाओं तथा तीन आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, पेन सहित अन्य आवश्यक शिक्षण सामग्री प्रदान की गई, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन मिल सके और शिक्षा के प्रति उनकी रुचि बढ़े।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सकारात्मक कदम उठाना है। शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जिसके द्वारा बच्चों के सपनों को नई उड़ान दी जा सकती है।

कार्यक्रम के दौरान पार्षद लक्ष्मी धोलखेड़िया, मंडल अध्यक्ष प्रीतपाल सिंह, सेवादल के मुकेश सबलानिया एवं अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया प्रभारी चंद्रेश सुनिया उपस्थित रहे।

इस प्रकार की पहल समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। बच्चों की शिक्षा एवं उनके बेहतर भविष्य के लिए किए जाने वाले ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!