कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम

कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर पहुंचे नगर निगम

अधिकारियों से कहा—जनसमस्याओं का प्राथमिकता से हो समाधान, दीपावली से पहले रोड लाइटें और सड़कों का पेचवर्क पूरा किया जाए

अजमेर। अजमेर नगर निगम चुनाव में निर्वाचित कांग्रेस के पार्षद सोमवार को पहली बार बड़ी संख्या में एकजुट होकर नगर निगम की नई बिल्डिंग पहुंचे। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल के निर्देशानुसार सभी कांग्रेस पार्षद कांग्रेस कार्यालय से एक साथ नगर निगम पहुंचे।

कांग्रेस उपाध्यक्ष फखरे मोईन, कांग्रेस महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल एवं उपमहापौर प्रत्याशी नौरत गुर्जर के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचे पार्षदों ने निगम अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान पार्षदों ने उपायुक्त भारत राज गुर्जर, पवन मीणा एवं चारु मित्तल सहित संबंधित अधिकारियों से वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।

कांग्रेस नेताओं एवं पार्षदों ने अधिकारियों से कहा कि कांग्रेस पार्षदों द्वारा जनता की समस्याओं को लेकर जो भी मामले सामने लाए जाएं, उनका प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाए। महापौर प्रत्याशी किरण गढ़वाल एवं उपमहापौर प्रत्याशी नौरत गुर्जर ने कहा कि जनता ने अपने प्रतिनिधियों को समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए वार्डों से आने वाली जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान होना चाहिए तथा सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ किए जाने चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 40 पार्षद निर्वाचित होकर आए हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षदों का एक साथ नगर निगम पहुंचना संगठन की एकजुटता को दर्शाता है। पार्षदों ने अधिकारियों से कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

पार्षदों ने निगम अधिकारियों से मांग की कि दीपावली से पहले शहर की सभी रोड लाइटें चालू कराई जाएं तथा प्रमुख सड़कों पर पेचवर्क का कार्य पूरा किया जाए, ताकि त्योहार के दौरान शहरवासियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। कांग्रेस नेताओं ने अधिकारियों से यह भी कहा कि निगम में कांग्रेस और भाजपा के पार्षदों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। सभी निर्वाचित पार्षदों के वार्डों में जनहित के कार्य समान रूप से किए जाएं। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट कहा कि पक्षपात किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर सुनील कैन, चंद्रशेखर बालोटिया , आशा तुनवाल रश्मि शर्मा, रश्मि हिंगोरानी, काजल यादव, बबीता सेन, भावना चौहान, पुष्पा राजोरिया, पुष्पा जेदिया, सुनील मोतियानी, गणेश चौहान, मीनाक्षी यादव, शशि गारवाल मनीष सेठी, प्रीति माहुर, निर्मल बेरवाल, कैलाश कोमल, सीमा बढ़ाना, ईश्वर टहल्यानी, विनोद कुमार, विनोद आसनानी, हामिद चीता, रेहान खान, सतीश बैरवा, ऋषि बंसीवाल, इकरामुद्दीन, वसीम खान, आरिफ खान, लक्ष्मी धौलखेड़िया, चंद्र प्रकाश पालीवाल,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्षद मौजूद रहे।

इस अवसर पर ईश्वर राजोरिया,मुकेश पंवार, सर्वेश पारीक, निर्मल पारीक, सुमित मित्तल, चंद्रेश सुनिया, योगेश जाटोलिया, सुरेंद्र गुर्जर, दिलीप गढ़वाल, श्रवण कुमार सन्नू , सुनील धानका,सहित कांग्रेस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता
अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!