अजमेर। आर.के. ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक पाटनी के पिता, भामाशाह एवं समाजसेवी कंवरलाल पाटनी के निधन पर किशनगढ़ स्थित आर.के. मार्बल परिसर में सोमवार को आयोजित शोकसभा में अजमेर डेयरी अध्यक्ष एवं अजमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रामचंद्र चौधरी शामिल हुए।चौधरी ने पूर्व विधायक डॉ. गोपाल बाहेती के साथ श्रद्धेय कंवरलाल पाटनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि कंवरलाल पाटनी का समाजसेवा, उद्योग एवं जनकल्याण के क्षेत्र में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके निधन से समाज ने एक उदार, संवेदनशील एवं समाजहित के प्रति समर्पित व्यक्तित्व खो दिया है।
चौधरी ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।