महाराजा अग्रसेन क्विज एवं म्यूजिकल अंताक्षरी कार्यक्रम आयोजित किया गया

अजमेर 6 अक्टुबर / महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया की जयंती महोत्सव के पांचवे दिन 6 अक्टुबर मंगलवार को दोपहर 3 बजे से महाराजा अग्रसेन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया यह प्रतियोगिता 2 वर्गो में आयोजित की गयी, जिसमें लगभग 200 प्रतियोगियों ने भाग लिया, एक वर्ग में 18  वर्ष से नीचे के बालक बालिकाओं ने और दूसरे वर्ग में 18 साल से ऊपर के समाज बंधुओं ने भाग लिया, प्रतियोगियों में आधी से ज्यादा संख्या महिलाओं व बालिकाओं की थी  l प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी पर आधारित 100 से ज्यादा प्रश्न पूंछे गये जिनके 4 वैकल्पिक उत्तर में से एक का चयन करना था, ये सभी प्रश्न अग्रवाल पाठशाला के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल और मुख्य संयोजक अशोक पंसारी द्वारा अग्रसेन जी के जीवन चरित्र पर प्रकाशित पुस्तक अग्रकुल प्रवर्तक महाराजा अग्रसेन की जीवनी से लिए गये थे, ये पुस्तक महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल से निशुल्क उपलब्ध कराई गयी थी l सभी विजेताओं को अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल, श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी, शैलेंद्र अग्रवाल व राजेंद्र मित्तल ने आकर्षक इनाम देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम का संयोजन महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने किया l
जयंती महोत्सव में 6 अक्टुबर मंगलवार को ही शाम को  म्यूजिकल हाउजी खिलाई गयी इस   कार्यक्रम के मुख्य अथिति सत्यनारायण सिंघल नये मंदिर नसीराबाद वाले थे उन्होंने अग्रसेन भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया, मुख्य अतिथि का अग्रवाल पाठशाला सभा के अध्यक्ष सीताराम गोयल, सचिव गोपाल गोयल कांच वाले, श्री अग्रसेन जयन्ती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल, विष्णु मंगल, शैलेंद्र अग्रवाल, दिनेश प्रणामी, राकेश हटूका व राजेंद्र मित्तल  आदि पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंटकर अभिनंदन किया l कार्यक्रम संयोजक राजेश गर्ग व आर्ची गर्ग ने बताया की हाउजी के दौरान पुराने नये गानों कजरा मोहब्बत वाला, ए मेरी जोहरा जबी, अँखियों को रहने दो, मेहंदी लगा के रखना, लिखने वाले ने लिख डाले, हम बने तुम बने, जाने क्यों लोग, तारे गिन गिन, तेरे इश्क में नाचेंगे, तेरे चेहरे में वो जादू है, जा रे जा ओ हरजाई, ए वतन तेरे लिए, गोरे रंग पे ना इतना व कहो ना प्यार है आदि गानों की तर्ज पर म्युजिकल हाउजी खिलाई गयी, इस बार बम्पर हाउस भी खिलाया गया जो दो टिकट के जोड़े से हुआ l सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया l

कैरम प्रतियोगिता व सम्मान समारोह तथा हेलो जिंदगी कार्यक्रम 7 अक्टुबर बुधवार को

श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति के मुख्य संयोजक अशोक पंसारी व लोकेश अग्रवाल ने बताया कि श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव के छठे दिन 7 अक्टुबर बुधवार को दोपहर 3:00 बजे से कैरम प्रतियोगिता व सांय 7:30 बजे सम्मान समारोह एवं हेलो जिंदगी कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल होंगे l सम्मान समारोह कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी भी शिरकत करेंगे l हेलो जिंदगी कार्यक्रम में पूना के मोटीवेशनल स्पीकर द्वारका जालान तथा मुंबई के पार्श्व गायक संदीप पंचवाटकर मुख्य आकर्षण होंगे l

अशोक पंसारी
मुख्य संयोजक
9414003159
महाराजा श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति 2026

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!