अजमेर, 6 अक्टूबर। पंचायतीराज चुनाव के अन्तर्गत जिला परिषद सदस्यों के आम चुनाव के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लोक बन्धु ने बताया कि जिला परिषद सदस्यों के आम चुनाव करवाए जाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के सहायतार्थ सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन सम्बन्धी कार्यवाही सम्पादित की जाएगी। जिले में जिला परिषद सदस्यों के नाम निर्देशन प्राप्त करने की तिथि गुरूवार 8 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।
उन्होंने बताया कि अजमेर जिला परिषद के वार्ड संख्या एक से 8 के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्रीमती वन्दना खोरवाल सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन ग्राउण्ड फ्लोर स्थित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 9 से 17 के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी श्री रामचन्द्र सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन फ्लोर नम्बर 3 स्थित राजस्व अपील प्राधिकारी के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 18 से 25 के लिए विशेषाधिकारी कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री राजपूत नेहा उद्धवसिंह सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगी। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन फ्लोर नम्बर 2 स्थित सहायक कलक्टर मुख्यालय के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएगें।
उन्होंने बताया कि जिला परिषद के वार्ड संख्या 26 से 33 के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री प्रवीण कुमार सहायक रिटर्निंग अधिकारी होंगे। इनके द्वारा नया कलेक्ट्रेट भवन ग्राउण्ड फ्लोर स्थित अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट शहर के न्यायालय में नाम निर्देशन प्राप्त किए जाएंगे।