आज दिनांक 07 अक्टूबर – हरिओम कॉलोनी सियाराम नगर में लगातार तीन दिन से बिना सूचना के बिजली कटौती व हाई वोल्टेज होने से आमजन में काफी रोष उत्पन्न है जिस पर कॉलोनी वासियों ने शीघ्र समाधान ना होने पर जिला कलेक्टर का घेराव करने की चेतावनी दी है।यह जानकारी देते हुए सचिव सागर मीणा ने बताया कि 05 अक्टूबर सोमवार को मध्यरात्रि में हरिओम कॉलोनी की लाइट बंद हो गई। लाईट की आपूर्ति प्रातः को शुरू की गई लेकिन इस दौरान रात्रि में लोगो द्वारा लगातार टाटा पावर व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों व टाटा पावर के वाउटसअप पर मैसेज किया गया लेकिन कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। टाटा पावर के ऑफिस पर बार-बार यही कहा गया कि 15-20 मिनट या आधे घंटे में लाईट शुरू कर दी जायेगी। इसी तरह से दिनांक 06 अक्टूबर को भी रात्रि में लाईट के जाने का सिलसिला जारी रहा है व टाटा पावर वाले कोई जवाब नहीं दे पाये। और जब सुबह लाईट आई जो हाई व लॉ वाल्टेज का इशू शुरू हो गया जिससे आमजन व कॉलोनी वासियों में काफी रोष व्याप्त है।
इसी परेशानी के चलते हरिओम कॉलानीवासी व आमजन ने चेतावनी दी है कि शीघ्र ही टाटा पावर इस समस्या का निस्तारण नहीं करेगा तो कालोनीवासी जिला कलेक्टर का घेराव करेगें जिसकी समस्त जिम्मेदारी टाटा पावर व प्रशासन की होगी।
भवदीय
(सागर मीणा)
सचिव
मो. 9602935113