अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत नशा मुक्त युवा मेराथन दौड़ और अहिंसा मार्च आयोजन के साथ

अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के क्रम में प्रतिदिन मानवीय मूल्यों और संयम का संदेश जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है। सप्ताह के प्रथम दिन ‘अणुव्रत चेतना दिवस’, द्वितीय दिन महात्मा गांधी जयंती पर ‘अहिंसा दिवस’ तथा तृतीय दिन सर्वधर्म समभाव का प्रसार करते हुए ‘सांप्रदायिक सौहार्द दिवस’ का आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में आज चौथा दिन ‘पर्यावरण शुद्धि दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत ‘पर्यावरण शुद्धि दिवस’ के संदर्भ में कहा – जीवन में अहिंसा, संयम और तप की त्रिवेणी निरंतर बहनी चाहिए । अहिंसा की चेतना केवल सिद्धांतों में नहीं, हमारे दैनिक कार्यों और व्यवहार में संयम के रूप में उतरनी चाहिए। अनावश्यक चीजों का  उपयोग न करना ही सच्चा संयम है। बिजली का भी अनावश्यक उपयोग ना हो ताकि ऊर्जा की बचत के साथ-साथ रात्रि में जीव-जंतुओं की हिंसा से भी बचा जा सके । इसी प्रकार जल का विवेक और संयम बहुत आवश्यक है । अनावश्यक रूप से पानी व्यर्थ बहाने से बचना चाहिए। हमारी जीवन शैली सादगीपूर्ण होनी चाहिए। बाहर की चकाचौंध या बहुत कीमती कपड़ों, महंगे चश्मे, घड़ी जैसे भौतिक पदार्थों की लालसा से बचना चाहिए । भौतिक पदार्थों के संग्रह से बचकर अहिंसा, संयम और तप का संचय करना ही अंत में सार्थक सिद्ध हो ।
अजमेर अणुव्रत समिति द्वारा अहिंसा मार्च और सद्भावना रैली आयोजित
अणुव्रत उदबोधन सप्ताह के अंतर्गत अजमेर अणुव्रत समिति द्वारा अणुव्रत चेतना दिवस का आयोजन कर अणुव्रत उदबोध सप्ताह का शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस सर्वप्रथम इसके बैनर का विमोचन किया गया एवं नगर के प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती अनामिका शर्मा तथा निगम के डिप्टी कमिश्नर को निगम कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से भेंट कर के संबंधित पत्रक भेंट किया गया। इसके द्वीतीय दिवस 2अक्टूबर को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा विद्यार्थियों को उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग  सुना कर अपने जीवन में उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने का अनुरोध किया गया। इसके अगले दिवस को सांप्रदायिक सौहार्द के रूप में सद्भावना दिवस के रूप में अजमेर पब्लिक स्कूल अजय नगर मे मनाया गया तथासदभावना रैली आयोजित की गई,जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने रामधुन को गाकर बापू के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। वातावरण महात्मा गांधी की जय से गूंज उठा।इस दौरान छात्र कई नारे लगा रहे थे।
‘इंसान का इंसान से हो, भाईचारा
यही है पैगाम हमारा तथा इंसान पहले इंसान, फिर हिंदू या मुसलमान,  के नारे लगाते हुए चल रहे थे, रैली के बालाजी मंदिर पर पहुंचने पर सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान प्रसाद वितरित किया गया तथा बड़े ही उल्लास पूर्ण वातावरण में रैली संपन्न हुई।इसके पश्चात अगले दिन यानी 4 अक्टूबर को संपूर्ण भारतवर्ष के 100 शहरों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। अजमेर मे भी इसके आयोजन हेतु पुलिस लाइन के आर.आई.साहब तथा अतिरिक्त पुलिस निदेशक सिटी श्री हिमांशु जी से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर पुलिस जवानों की मैराथन दौड़ में सहभागिता हेतु लिखित अनुरोध किया गया तथा विधानसभा अध्यक्ष देवनानी साहब के निवास पर जाकर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा देवनानी सा.से मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करने हेतु अनुरोध पत्र  दिया तथा नगर निगम की नव निर्वाचित मेयर श्रीमती अनामिका शर्मा एवं नगर निगम के डिप्टी कमिशनर के अतिरिक्त निबार्क पीठ के पीठधिश्वर अनंत विभुशित डॉ. जय कृष्ण देवाचार्य जी महाराज को भी नशा मुक्त युवा अभियान का फोल्डर भेंट किया तो उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए अपनी शुभकामनायें प्रकट की जिसके लिए अणुव्रत समिति की और हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
अजमेर अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन दौड़ के अलावा अणु व्रत उदबोधन सप्ताह के शेष दिनों के आगामी कार्यक्रम भी अगले दिनों में अनुकूलता से आयोजित करने का विभिन्न अलग-अलग स्थान पर आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने सहभागिता के लिए सबका आभार प्रकट किया है. अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आचार्य महा श्रमण जी की संनिधि में अगले माह नवंबर में 14 से 16 नवंबर तक जैन विश्व भारती लाड़नूँ में आयोजित हो रहा है,जिसमे अजमेर का प्रतिनिधित्व अणुव्रत समिति के अध्यक्ष बी एल सामरा द्वारा किया जायेगा।

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!