नगर निगम में पार्षदों से दुर्व्यवहार का मामला गरमाया

कांग्रेस पार्षदों ने एसपी से की उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी से जांच की मांग, बोले—माफी नहीं मांगी तो कमेटियों और निगम कार्यक्रमों का बहिष्कार

अजमेर, 8 अक्टूबर। अजमेर नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर बुधवार को नगर निगम में हुई घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि नगर निगम में मेयर की मौजूदगी में भाजपा पार्षद सतीश बंसल द्वारा कांग्रेस पार्षदों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जांच उप अधीक्षक स्तर के अधिकारी से करवाने तथा जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की।

इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ नगर निगम जैसे संवैधानिक मंच पर इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। पार्षदों ने स्पष्ट किया कि जब तक सतीश बंसल कांग्रेस पार्षदों से माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस पार्षद नगर निगम की विभिन्न कमेटियों की बैठकों और निगम के कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।

डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि नगर निगम में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान और गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाने और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

प्रवक्ता शैलेश गुप्ता ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में फखरे मोईन, प्रताप यादव,शैलेश गुप्ता, हेमंत जोधा, किरण गढ़वाल, नौरत गुर्जर, मीनाक्षी यादव, रेहान खान, आमद चिश्ती, लक्ष्मी ढोलखेड़िया, चंद्रशेखर भालोठिया, सुनील मोतियानी, रश्मि हिंगोरानी, सुनील केन, इकरामुद्दीन, ईश्वर तेलियानी, सीमा बढ़ाना, काजल यादव, पुष्पा राजोरिया, ऋषि बंसीवाल, शशि गढ़वाल, निर्मल बेरवाल, चंदन सिंह, चंद्रकांत पालीवाल, विनोद आसनानी, बबीता चौहान, मनीष सेठी, भावना चौहान, पुष्पा जेदिया, आशा तुनवाल, गणेश चौहान, कैलाश कोमल, विनोद तंवर सहित अनेक पार्षद उपस्थित रहे।

अवसर पर सुनील धानका, आरिफ खान, वसीम खान, सर्वेश पारीक, सुरेंद्र गुर्जर, सुमित मित्तल, ईश्वर राजोरिया, मनीष सैन, दीनदयाल शर्मा, मुकेश सबलानिया, पंकज जोधावत, मुकेश जेदिया,हनुमान शर्मा, समीर भटनागर, विशाल सिंह, मोक्ष नोनिया, ऋषभ मेघवंशी, प्रिंस मेघवंशी, रणवीर सिंह, रजनीश गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

— शैलेश गुप्ता
प्रवक्ता, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी

Leave a Comment

This site is protected by reCAPTCHA and the Google Privacy Policy and Terms of Service apply.

error: Content is protected !!