आज दिनांक 08 अक्टूबर 2026 – हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस के चुनाव सम्पन्न हुऐ जिसमें अजमेर के हनीश मारोठिया ने शहर जिलाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। ज्ञात हो कि हनीश मारोठिया पूर्व में अजमेर संभाग के सबसे बड़े महाविद्यालय सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय में अध्यक्ष भी रह चुके है। जीत के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रभारी माननीय सचिन पायलट से मिलकर बुके भेंट कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
यह जानकारी देते हुए हनीश मारोठिया ने बताया कि जीत के बाद प्रथम बार जयपुर से अजमेर वाहन रैली के रूप में सैकड़ो युवाओं के साथ किशनगढ़, गेगल टोल होते हुए अजमेर पहंुचे। किशनगढ़ पहंुचने पर विधायक डॉ. विकास चौधरी ने माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत कर जीत की बधाई प्रेषित की व संगठन व कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने की बात कही। तत्पश्चात् भारी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गेगल टोल पर वाहन रैली व शहर जिला अध्यक्ष हनीश मारोठिया का जोरदार स्वागत किया व 101 किलो की माला पहनाकर युवाओं का उत्साह वर्द्धन किया। स्वागत के दौरान हनीश मारोठिया ने सभी युवाओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए यह जीत अजमेर के युवाओं को समर्पित है कह कर युवाओं का दिल जीत लिया। स्वागत की कढ़ी में अजमेर आगमन पर आर.टी.ओ. ऑफिस के पास अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष युनुस खान के नेतृत्व में युवाओं ने पुनः जोरदार स्वागत किया। सेंशन कोर्ट परिसर के सामने एडवोकेट अख्तर खान, मोसिन रंगरेज, अकबर कठात ने अपने अभिवक्ता साथियों के साथ माला पहनाकर स्वागत किया।
इसी दौरान अजमेर अम्बेडकर सर्किल पर पर पहंुच कर डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माला पहनाकर सभी युवाओं ने नमन किया व यहॉं प्रदेश सचिव डॉ. सुनील लारा, युथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल जोनवाल, सर्वेश पारिक, पार्षद सुनील मोतियानी, नौरत गुर्जर, मनीष सैन आदि ने स्वागत कर बधाई प्रेषित की।
वाहन रैली का ज्योतिबा फुले सर्किल पहंुचने पर शहर अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जयपाल ने स्वागत किया। इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जयपाल के साथ कांग्रेस मेयर प्रत्याक्षी श्रीमती किरण गढवाल, मोहित गढवाल, संगठन महासचिव महेन्द्र चौधरी, दिलीप गढ़वाल, पार्षद निर्मल बैरवाल आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे। तत्पश्चात् पीसीसी सदस्य हेमन्त भाटी के निवास स्थान पर जाकर उनके द्वारा स्वागत किया व बधाई दी। बधाई देने वालो मे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पवन ओड, महासचिव मेहुल बैरवाल, हिमेश शर्मा, गोविन्द पंवार, राहुल भडाणा आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर नवनिर्वाचित शहर जिलाध्यक्ष हनीश मारोठिया ने सभी युवाओं का धन्यवाद प्रेषित करते हुए यूथ कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करने व अधिक से अधिक संख्या में यूथ कांग्रेस से जुड़ने हेतु प्रेरित किया।
वाहन रैली में मनोज भगत, सागर मीणा, लोकेश कोठारी, रोशन गुर्जर, नवीन कोमल, लोकेश फामड़ा, रिषभ पटेल, लक्की जैन, इल्यिास खान, वसीम चीता, जय भाटी, रेहान खान, नितीन महावर, ईश्वर टांक, अभिषेक रावत, मनीष सैनी, भुपेन्द्र टांक, यमन टांक, तनम्य श्रीवास्तव, पार्थिक टोनी, सेतुल दायमा, निखिल कोमल, नीरज भाटी, विनय प्रताप सहित सैकड़ो संख्या में युवा उपस्थित रहे।
(हनीश मारोठिया)
शहर जिलाध्यक्ष
मो. 7737334970