लर्निंग लाईसेंस अब ऑन लाईन बनेंगे – बेनीवाल

यातायात एवं गृह राज्य मंत्राी श्री वीरेन्द्र बेनीवाल किशनगढ़ में जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन करते हुए।  साथ में हैं क्षेत्राीय विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया।
यातायात एवं गृह राज्य मंत्राी श्री वीरेन्द्र बेनीवाल किशनगढ़ में जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन करते हुए। साथ में हैं क्षेत्राीय विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित नागरिक।

यातायात मंत्राी श्री बेनीवाल ने उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार वाहनों के पंजीयन प्रक्रिया को सरल बना रही है और वाहन चालकों को लाईसेंस देने की प्रक्रिया को संवेदनशील बनाया गया है, जिससे कि लाईसेंस कुशल चालकों को ही मिलें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो । उन्होंने विभाग के रिकार्ड संधारण हॉल में बने विभिन्न कक्षों और निर्माण की तारीफ करते हुए कहा कि इससे पुराने रिकार्ड को ढूंढने में आसानी होगी और विभाग की कार्य शैली को बढ़ावा मिलेगा ।

लर्निंग लाईसेंस अब ऑन लाईन बनेंगे

श्री बेनीवाल ने कहा कि आज से अजमेर व किशनगढ़ में वाहन चालकों को लर्निंग लाईसेंस देने हेतु ऑन लाईन सिस्टम विधिवत प्रारंभ हो गया है। इससे किसी भी व्यक्ति को लर्निंग लाईसेंस प्राप्त करने में 10 से 12 मिनट से अधिक का समय नहीं लगेगा, मात्रा 20 प्रश्न के उत्तर देकर लर्निंग लाईसेंस प्राप्त किया जा सकेगा । उन्होंने यहां लगभग पांच लाख रूपये की

यातायात एवं गृह राज्य मंत्री श्री वीरेन्द्र बेनीवाल अजमेर में लर्निंग लाईसेंस व रिकार्ड संधारण भवन का अवलोकन करते हुए ।

शिक्षा राज्य मंत्राी श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अध्यक्षता करते हुए आमजन से यातायात नियमों का पालन कर स्वयं व अपने आश्रितों के जीवन को सुरक्षित बनाने पर जोर दिया और ऑन लाईन लर्निंग लाईसेंस सिस्टम की प्रशंसा की । उपपुलिस अधीक्षक यातायात जयसिंह राठौड़ ने संचालन किया और क्षेत्राीय परिवहन अधिकारी एस.के. नामा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीण बस परिवहन सेवा का शुभारंभ

यातायात एवं गृह राज्य मंत्री श्री वीरेन्द्र बेनीवाल अजमेर में ग्रामीण परिवहन बस सेवा का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करते हुए ।

रोडवेज के जोनल मैनेजर त्रिलोकी नाथ यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए अजमेर जिले की 276 ग्राम पंचायतों में 178 ग्राम पंचायतें निगम की बस सेवा से जुड़ी हुई हैं। प्रारम्भिक तौर पर जिले के 2 कलस्टर्स के 10 ग्रामीण मार्गो पर 14 निगम की पी.पी.मॉडल बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्रा की 46 नई ग्राम पंचायतें जुडे़ंगी और जनजीवन सुरक्षित व सुव्यवस्थित होगा और उन्हें सस्ती बस सेवा उपलब्ध होगी। इस अवसर पर रोडवेज के मुख्य प्रबंध निदेशक मंजीत

सिंह, कार्यकारी निदेशक यातायात विश्राम मीणा, निदेशक परिवहन हेमंत श्रीमाली सहित काफी संख्या में नागरिक मौजूद थे।
किशनगढ़ में जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन
अजमेर । यातायात एवं गृह राज्य मंत्राी श्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्राी श्री अशोक गहलोत के प्रयासों से राजस्थान विकास के पथ पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्राी की निगरानी व्यवस्था इतनी चौकस है कि राज्य में हर तबके को योजनाओं का लाभ मिला है। गांव-गांव ढाणी-ढाणी ग्रामीणों की सुविधा के लिए विकास कार्य कराये गये हैं। श्री बेनीवाल आज किशनगढ़ में जिला परिवहन कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए शुरू किये गये ऑन लाईन लर्निंग लाईसेंस सिस्टम की तारीफ करते हुए कहा कि सरकार ने वाहनों पर लगाई जाने वाली हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के शुल्क में काफी कमी की है। अब मात्रा 90 रूपये में ट्रेक्टर और 220 रूपये में अन्य वाहनों के लिए हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट हेतु शुल्क लिया जायेगा जो कि पूर्व में लगभग 1100 रूपये से भी अधिक निर्धारित किया गया था। परिवहन व्यवस्था का सरलीकरण किया गया है। उन्होंने ऑन लाईन लर्निंग लाईसेंस सिस्टम मशीन का बटन दबाकर शुभारंभ किया और मौके पर ही वंडर सीमेंट और हितेष शुक्ला के वाहनों का पंजीयन कर समारोह में दस्तावेज दिये।
उन्होंने किशनगढ़ को महत्वपूर्ण शहर बताया और कहा कि क्षेत्राीय विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया के प्रयासों से इस शहर को नई पहचान मिली है। हवाई अड्डे का निर्माण, केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना, 2 टैक्सटाइल पार्क उनके प्रयासों से किशनगढ़ को मिले हैं। इससे युवाओं के लिए रोजगार के संसाधन बढं़ेगे और आद्यौगिक विकास को बल मिलेगा।
किशनगढ़ के विधायक श्री नाथूराम सिनोदिया ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और मुख्यमंत्राी बीपीएल आवास योजना के क्रियान्वयन को गरीबों के लिए सौगात बताया।
इससे पूर्व जिला परिवहन अधिकारी जितेन्द्र माथुर ने स्वागत भाषण में कहा कि अब वाहन चालकों को वाहनों के पंजीयन और लाईसेंस के लिए अजमेर नहीं जाना पड़ेगा। संचालन शिव कुमार शर्मा ने किया। अतिरिक्त क्षेत्राीय परिवहन अधिकारी डॉ. एन.आर. चोयल ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी भगत, किशनगढ़ व श्रीनगर पंचायत समिति के प्रधान नंदराम थाकण एवं श्री रामनारायण गुर्जर, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं परिवहन आयुक्त ओ.पी. मीणा, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त पवन अरोड़ा, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक डॉ. रामदेव सिंह, क्षेत्राीय परिवहन अधिकारी एस.के. नामा, जिला परिवहन अधिकारी सुधीर बंसल, प्रकाश राठौड़, अनिल जैन, पूर्व विधायक ललित भाटी, राजकुमार जयपाल, सर्वश्री एम.एस. रलावता, सबा खान, कुलदीप कपूर, श्रीमती प्रमिला कौशिक, महेश ओझा सहित ट्रांसपोर्ट यूनियन अजमेर व किशनगढ़ के अध्यक्ष नवीन सोगानी व गोपाल शर्मा, सचिव प्रहलाद अग्रवाल तथा काफी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

बुधवार को आयोजित 6 शिविरों में: 383 काश्तकारों के नामांतरणकरण खोले गये

अजमेर । प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत कल बुधवार को जिले की ग्राम पंचायत नरवर, भवानीखेड़ा, देलवाड़ा, मोयणा, खीरिया व राममालिया में आयोजित शिविरों में 383 काश्तकारों के नामांतरणकरण खोले गये और 11 काश्तकारों को खातेदारी के अधिकार दिये गये।
215 कृषकों को राजस्व रेकार्ड की प्रति मौके पर उपलब्ध कराई गई और 238 पासबुक अपडेट कर 293 काश्तकारों को नई पासबुक दी गईं। ग्राम पंचायतों को आबादी विस्तार हेतु 521.42 रकबा भूमि आवंटन करने हेतु चिन्हित की गई और 2 लोक प्रयोजन भूमि आवंटन के मामले निपटाए गए। काश्तकार अधिनियम के तहत 83 कृषि जोतों के विभाजन के मामले तथा पत्थरगढ़ी का 1 प्रकरण निस्तारित किया गया।
265 व्यक्तियों को जाति, 909 को मूल निवास प्रमाण पत्र जारी किये गये।लोक अदालत के माध्यम से 3 मामले निपटाये गये और 94 काश्तकारों के राजस्व रेकार्ड को दुरूस्त किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं में प्राप्त 438 आवेदन में से 261 आवेदन मौके पर ही निस्तारित किये गये।

ऊर्जा विभाग द्वारा 7 विद्युत आपूर्ति, 51 त्राुटिपूर्ण मीटर, 2 ढीले तारों की शिकायतों का निवारण किया गया। शिक्षा विभाग के 15 प्रकरण निपटाये गये। केन्द्रीय सहकारी बैंक की एकमुश्त समाधान योजना में 7 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया और 52 काश्तकारों को किसान क्रेडिट कार्ड दिये गये। मुख्यमंत्राी ब्याज मुक्त फसली ऋण योजना के बारे में 228 व्यक्तियों को जानकारी दी गई।
सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 4.5 कि.मी. ग्रामीण सड़कों की मरम्मत की गई। समेकित बाल विकास योजना में 2 अति कुपोषित बच्चों की जांच कराई गई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविरों में 558 रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर मुख्यमंत्राी दवा योजना में निशुल्क दवाईयां दी र्गइं। जननी शिशु सुरक्षा योजना में 62 गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं को निशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई गई। 3 रोगियों को एम्बुलेंस सेवा दी गई, 35 निशक्तजन चिन्हित किये गये। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा 563 व्यक्तियों को पंचायतीराज अधिनियम 157 में तथा 94 व्यक्तियों को अधिनियम की धारा 158 के तहत पट्टे जारी किये गये। प्रशासन गांवों के संग अभियान में अब आगामी 27 जनवरी को शिविर आयोजित होंगे।

error: Content is protected !!