संविधान की रक्षा करने का संकल्प लें-पी.एस.जाट

अजमेर। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. मुख्यालय पर शनिवार को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हुआ। जहां निगम के प्रबन्ध निदेषक श्री पी.एस.जाट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी।
प्रबंध निदेषक ने इस अवसर पर निगम के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वे देष की एकता और अखण्डता को हर कीमत पर अक्षुण्ण रखने के साथ संविधान की रक्षा करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन हमारा संविधान लागू हुआ, जिससे देष में लोकतंत्र की स्थापना हुई।
उन्होंने कहा कि विद्युत ही विकास की धुरी है, उसी से हम आज अनाज के क्षेत्र में आत्म निर्भर हुए है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लालबहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जय जवान – जय किसान का नारा दिया था। जवान अपनी सीमा पर रक्षा करता है वहीं किसान अन्न उपजा कर हमें आत्म निर्भर बनाते है। ऐसे ही हमें भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देष एवं समाज की रक्षा करनी है।
उन्हांेने बताया कि निगम राजस्व वसूली पर पूर्ण ध्यान दे रहा है तथा शत प्रतिषत वसूली के प्रयास किये जा रहे है। प्रदेष के अन्य निगमों में अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. राजस्व वसूली में अग्रणी स्थिति में है। उन्हांेने बताया कि निगम विद्युत छीजत रोकने के लिए भी प्रभावी प्रयास किए जा रहे है। निगम भी अपने उपभोक्तताओं को अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति प्रदान करने करने के यथासंभव प्रयास कर रहा है।
श्री जाट ने निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से यह भी आग्रह दिया कि वे जन भावनाओं एवं उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करें ताकि निगम अधिकाधिक प्रगति कर सकें।
इस मौके पर निगम के मुख्य अभियंता (अजमेर संभाग) श्री बी.एम. गोंयल, मुख्य अभियंता (वाणिज्य) श्री जी.आर.चौधरी, सचिव (प्रषासन) श्री जयराम चौधरी, मुख्य लेखाधिकारी श्री एम.के.जैन, उप पुलिस अधीक्षण श्री सुरेन्द्र कुमार, अधीक्षण अभियंता (अजमेर शहर) श्री राजेन्द्र चौधरी, टी.ए. टू एम.डी. श्री मुकेष बालदी, अधीक्षण अभियंता श्री आर.डी. गुप्ता (योजना), श्री डी.के. शर्मा(आई.टी.), श्री एम.के.रावत (सिविल), श्री एस.एस. शेखावत (एम.एम.), जन सम्पर्क अधिकारी श्री महेष चन्द्र शर्मा सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!