रेलवे इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में कैंडल मार्च आयोजित

railway injinear candle march 02अजमेर। उत्तर पश्चिम रेल्वे इंजीनियर्स एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को रेल्वे के 250 रेल इंजीनियर्स से अपनी मांगों के समर्थन में राजकीय महाविद्यालय चौराहे से गांधी भवन तक कैंडल मार्च निकाल कर महात्मा गांधी की मूर्ति के समक्ष कैंडिलस को लगाया। कैंडल मार्च प्रवीण यादव की अगुवाई में शाम राजकीय महाविद्यालय से शुरू हुआ। मार्च में सभी रेल इंजीनियर्स अपनी मांगों की तख्तीयां और हाथों में कैंडिलस लिये चल रहे थे। सभी रेल इंजीनियर्स में बडा रोष व्याप्त है, क्योंकि दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों के प्रमुख और रेल्वे बोर्ड, रेल इंजीनियर्स की वाज़िब मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा। रैली में जी आर पन्नू, प्रवीण यादव, बीएल मेवाडा, राधा किशन सहित लोको कैरिज, पावर हाउस, डीआरएम ऑफिस सहित सभी विभागों के रेल इंजीनियर्स ने भाग लिया।

error: Content is protected !!