शीतला माता मेले की तैयारियां शुरू

shitlata saptmi 01अजमेर। शीतला सप्तमी बुधवार को परंपरा के अनुसार मनाई जायेगी। इससे पुर्व सोमवार से ही सुभाष उद्यान के सामने शीतला माता मंदिर पर मेले की तैयारीयां शुरू हो गई और पुजा अर्चना का दौर भी शुरू हो गया। कुछ महिलाएं सोमवार आधी रात के बाद से शीतला माता को पुजना शुरू कर देंगी। वहीं कुछ महिलाएं मंगलवार रात से शीतला माता की पुजा करेंगी।
हिन्दू मान्यता के अनुसार होली के बाद shitlata saptmi 02आने वाली सप्तमी को शीतला सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग घरों में व्यंजन जैसे हलवा, पूडी, राबडी, पूए, पापडी, पोल्या, दही गुंजिया बनाते है और माता शीतला के अर्पण कर घर परिवार के लोग ठंडा भोजन करते है। परंपरा के अनुसार पहला भोग रात 12 बजे लोढा परिवार द्वारा लगाया जाता है। इसके बाद श्रृद्धालु माता को ठंडा भोजन समर्पित कर ढोक लगाते हैं। मान्यता है कि शीतला माता के परिवार सहित ढोक देने से घर में बिमारियों का प्रकोप नही होता।

error: Content is protected !!