होली स्नेह मिलन की धुम जारी

holi sneh milan 02 holi sneh milan 01अजमेर। रविवार रात अजयनगर नेहरू नगर स्थित सांई बाबा मंदिर में रंगपंचमी का पर्व बडे ही धुमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। शाम को महाआरती के साथ नरेन्द्र मिश्रा और उनके मण्डल द्वारा आयोजित भजन संध्या में सांई भजन होली के रसिया और गीत पेश किये गये, जिन पर श्रद्वालु भाव विभोर होकर झुमने लगे। इस मौके पर सांई बाबा को इत्र गुलाल लगाकर राधाकृष्ण की सजीव झांकीयांे ने झुमते नाचते भक्तों के साथ भी होली खेली। मंदिर के ट्रस्टी महेश तेजवानी ने सभी भक्तों को होली की शुभकामनाएं दी।

कुन्दन नगर में सरोज कपील के निवास पर रविवार शाम सहेली क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह हास परिहास और उल्लास के साथ मनाया गया। क्लब की महिलाओं ने रंग बरसे और होरिया में उडे रे गुलाल जैसे गीतों पर नृत्य करते हुए एक दुसरे के गालों पर रंग लगाया। ज्योति सिंह ने होरी के छन्द सुनाये तो रानी ने कटाक्ष करते हुए टाईटल देकर सभी को हंसा हंसाकर लोटपोट कर दिया। इस अवसर पर पुनम कपील, डौली सिंह, रानी कलसी, डिम्पल शर्मा और चित्रा भार्गव सहीत अनेक महिलाओं ने समारोह में शामिल होकर होली का आनन्द उठाया।

शास्त्री नगर स्थित लालबहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन में कायस्थ समाज के संगिनी महिला मण्डल के द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने नाचते गाते फूल और अबीर से होली खेली। महोत्सव में सभी महिलाएं ड्रेस कोड के मुताबिक गुलाबी साड़ियां पहनकर पहुंची और विभिन्न खेलकुद व मनोरंजक प्रतियोगिताआंे में भाग लेकर पुरूस्कार जीते। कार्यक्रम में मंजु माथुर, शुेल्जा माथुर, कुमुद माथुर, दीपा माथुर और बीना माथुर सहीत मण्डल की अनेक सदस्याएं और महिलाएं मौजुद थीं।
शास्त्री नगर स्थित लालबहादुर शास्त्री सामुदायिक भवन में कायस्थ समाज के संगिनी महिला मण्डल के द्वारा फाग महोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने नाचते गाते फूल और अबीर से होली खेली। महोत्सव में सभी महिलाएं ड्रेस कोड के मुताबिक गुलाबी साड़ियां पहनकर पहुंची और विभिन्न खेलकुद व मनोरंजक प्रतियोगिताआंे में भाग लेकर पुरूस्कार जीते। कार्यक्रम में मंजु माथुर, शैलजा माथुर, कुमुद माथुर, दीपा माथुर और बीना माथुर सहीत मण्डल की अनेक सदस्याएं और महिलाएं मौजुद थीं।

error: Content is protected !!