ब्यावर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति जवाजा के ग्राम पंचायत मुख्यालय किशनपुरा में मंगलवार को शिविर का आयोजन होगा। प्रभारी अधिकारी एसडीओ इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि इस मौके पर विभिन्न विभागीय अधिकारीगण अपनी टीम सहित उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं एवं प्रकरणों का निवारकरण राहत प्रदान की जाएगी। एसडीओ ने किशनपुरा पंचायत के ग्रामीणों को सलाह दी है कि राज्य सरकार की ओर से शिविर मौके पर प्रदान की जार ही विभिन्न सुविधाओं एवं योजनाओं का पूरा फायदा उठाएं। एकेएच ब्यावर में मुख्य मंत्री निःशुल्क जांच योजना शुरू
ब्यावर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर यहां उपखण्ड स्तर पर संचालित राजकीय अमृत कौर चिकित्सालय ब्यावर में भी मुख्य मंत्री निःशुल्क जांच योजना का शुभारम्भ हो गया। पीएमओ डॉ0 माया गुरनानी के अनुसार राज्य सरकार के निर्देशानुसार इस योजना के तहत एके एच ब्यावर में इलाज हेतु आने वाले जरूरतमंद लोगों को विभिन्न प्रकार की 44 जांचों हेतु निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। इनमें क्लिनिक पैथोलोजी, बायो कैमिस्ट्री, माइक्रोबॉयोजी, यूरीन ऐनिलिसिस, स्टूल ऐनेलिसिस, ईसीजी, एक्सरे व सोनोग्राफी से संबधित जांचें शामिल हैं।
जवाजा में मुख्यमंत्री जीवनरक्षा कोष योजना को लेकर ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित
ब्यावर। मुख्य मंत्री जीवन रक्षा कोष योजना से जवाजा ब्लॉक में जरूरतमंदों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से पंचायत समिति सभागार में सोमवार को सरपंच संघ अध्यक्ष लाडूसिंह के मुख्य आतिथ्य में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जवाजा क्षेत्र से आएं ग्राम सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम सेवक, तथा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व स्टाफ कर्मियों सहित करीब 40 सम्भागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि सहित वक्ताओं ने क्षेत्र में मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष योजना का आमजन में अधिक से अधिक प्रचारित करने पर बल दिया ताकि बीपीएल सहित अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क इलाज सुविधा से लाभान्वित कर राहत पहुंचाई जा सकें। कार्यशाला में बीसीएमओ डॉ0 सी0एल0 परिहार ने हाल ही शुरू हुई शुभ लक्ष्मी योजना तथा एकेएच में संचालित की जार ही मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संभागियो को उक्त जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिकाधिक लोगों को अवगत करा लाभान्वित कराने देने का अनुरोध किया।
पूर्व सैनिक एवं वीर नारी रैली नसीराबाद में 14 अप्रैल को
ब्यावर। सुदर्शन चक्र कौर के अधीन 475 इंजीनियर बिग्रेड द्वारा आगामी 14अप्रैल को से वर्मा स्टेडियम नसीराबाद में भूतपूर्व सैनिक एवं वीर नारी रैली आयोजित होगी। जिसमे पूर्वसैनिकों व वीर नारियों के पेंशन प्रकरणों का निवारण किये जाने के साथ ही चिकित्सा शिविर आयोजन व सीएसडी सुविधाएं प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। इस हेतु रैली में भाग लेनेवाले संभागी पीपीओ, डिस्चार्ज बुक, अप्रैल 2008 से बैंक पास, जन्म तिथि आदि प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां साथ ले जाते हुए लाभ उठा सकेंगे।
बनजारी में लगा प्रशासन गांवों के संग शिविर
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बनजारी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सोमवार को ब्यावर एसडीओ इन्द्रजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुए शिविर में बनजारी क्षेत्र के ग्रामीणों को राज्य सरकार की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों की जानकारी मौके पर ही प्रदान की गई। जवाजा उपप्रधान श्रीमती रेखा कंवर , बनजारी सरपंच सहित स्थानीय अन्य जनप्रतिनिधियों ने शिविर में आएं ग्रामीणों को शिविर पूरा फायदा उठाने हेतु प्रेरित किया गया। संबंधित विभागीय अधिकारी अपनी टीम सहित शिविरार्थियों को राहत देने में जुटे रहें।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभागीय टीम द्वारा शिविर में जरूरतमंद 93 लोगों का इलाज़ सुविधा प्रदान की तथा 9 व्यकित्यों का टीकाकरण किया तथा एक गर्भवती माता का पंजीयन कर स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता आयोजित की। स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें नन्हें-मुन्हों का पुरूस्कृत कर माताओं व अभिभावकों को समय पर टीकाकरण कराने का संदेश दिया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभागीय टीम ने शिविर मौके पर ग्राम बनजारी एवं बालाचाराट के खराब हैण्डपम्पों को दुरूस्त किया तथा ग्रामीणों के आग्रह पर बनजारी माध्यमिक विद्यालय तथा एक अन्य विद्यालय में एवं एक आंगनबाड़ी केन्द्र में नया हैण्डपम्प लगवाने का प्रस्ताव अग्रिम कार्यवाही हेतु तैयार किया।
टॉडगढ़ तहसीलदार राम प्रकाश लाखा, भू अभिलेख निरीक्षक पूरण सिंह चौहान एवं कानूनगो पूरण सिंह पंवार की राजस्व टीम द्वारा मुस्तैदी केसाथ राजस्व संबंधी प्रकरणों का निवारण किया गया। राजस्व टीम ने 368 नामान्तरणकरण, 295 इन्द्राज़ दुरूस्ती एवं 6 बंटवारा संबंधी प्रकरण मौके पर ही निपटाकर 65 नकलें, 360 जाति प्रमाण पत्र, 263 मूल निवास प्रमाण पत्र व 35 नयी पास बुक बनाकर ज़ारी किया तथा 165 पासबुक अपडेटिंग करने के साथही 23 हैक्टर भूमि में आबादी का प्रस्ताव तैयार किया।
बीडीओ हरीश मीणा ने बताया कि शिविर में मौके पर ही 51 पट्टे वितरित कर दिये गए तथा इतने ही मामलें में अग्रिम कार्यवाही की जानी है। इन्दिरा अवास संबंधी 14 तथा पेन्शन संबंधी 55 फार्म भराने संबंधी समुचित कार्यवाही की गई। इसके अलावा जरूरतमंद व्यक्तियों को जन्म व मृत्यु संबंधी प्रमाण पत्र भी हाथोंहाथ बनाकर सुलभ करा दिये गए।