अजमेर। केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल केन्द्र एक में सोमवार को पुलिस उप महानिरिक्षक रामचरित्र के दिशा निर्देशन में उप कमांडेड दीपक मेहरा के द्वारा राजस्थान सैक्टर की अतंरग्रुप केन्द्र बटालियन टेबल टेनिस खेल प्रतियोगिता का शुभांरभ किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान सैक्टर की कुल 11 टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन नॉकआउट आधार पर लीग मैच का पहला मुकाबला 40 बटालियन और 83 बटालियन के बीच हुआ, जिसमें 83 बटालियन विजेता रही। उप कमांडेड दीपक मेहरा ने सभी प्रतिभागियों की खेल के दौरान उच्च स्तर की ख्ेाल भावना और अनुशासन बनाये रखने की प्रशंसा की।
इससे पूर्व सोमवार अलसुबह शौर्य दिवस की पूर्व सुबह पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें रिर्जव पुलिस बल के लगभग 300 जवानो ने दौड़ लगायी। उप सहायक कमांडेड याकूब खान ने बताया कि मैराथन दौड़ में शामिल जवानो मंे से प्रथम तीन विजेता जवानो को पुरस्कृत किया गया। मंगलवार को ग्रुप केन्द्र एक में शौर्य दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जायेगा।