अजमेर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जयपुर की प्रदेश संयुक्त संघर्ष समिति के आव्हान पर पिछले दिनो से अपनी 11 सूत्रीय मांगों के लिए किया जा रहा आंदोलन प्रदेश के चिकित्सा मंत्री दुर्रू मियां और गृहमंत्री शांति धारीवाल के आश्वासन के बाद खत्म हो गया। अजमेर में जेएलएन अस्पताल नर्सिंग ऐसोसिऐशन के अध्यक्ष घनश्याम जोशी ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना का शुभारंभ करने
आये मुख्य सचेतक रघु शर्मा और सांसद प्रभा ठाकुर को ज्ञापन सौंपा था, उस वक्त रघु शर्मा ने जयपुर में संघर्ष समिति पदाधिकारियों और सरकार के बीच बातचीत के संकेत दिये थे। इसके बाद उन्हें पता चला कि जयपुर में किये जा रहे आंदोलन में भूख हडताल पर बैठे प्रदेश संयोजक प्यारेलाल चौधरी को दुर्रू मियां और धारीवाल ने जूस पिलाकर उनकी भूख हडताल तुडवाई और 11 सूत्रीय मांगों को अगले 60 दिन में पूरा करने की लिखित सहमति दी।