देवनानी ने नव सम्वतसर व चेटीचण्ड की शुभकामनाऐं दी

devnani1अजमेर। अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने आज विभिन्न सरकार कार्यालयों व चिकित्सालयों में जाकर अधिकारियों, कर्मचारियों व चिकित्सकों को नव सम्वतसर व चेटीचण्ड की शुभकामनाऐं दी। देवनानी प्रातः जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे जहंा पर चिकित्सकों, मरीजों व उनके परिजनों से मिलकर भारतीय नव वर्ष विक्रम सम्वत् 2070 व चेटीचण्ड की शुभकामनाऐं दी। इसके बाद देवनानी कलेक्ट्रेट पहुंचे जहंा पर जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलक्टर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उपखण्ड अधिकारी, अतिरिक्त कलक्टर मुख्यालय, जिला रसद अधिकारी, कोषाधिकारी आदि अधिकारियों व कर्मचारियों को भी शुभकामनाऐं दी। देवनानी ने इसके पश्चात् संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, रोड़वेज, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड व नगर सुधार न्यास के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी उनके कार्यालयों में जाकर नव वर्ष व चेटीचण्ड की शुभकामनाऐं दीं।

पीलीखान क्षेत्र में किया सड़क निर्माण का शुभारम्भ

अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने उनके विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 51 स्थित पीलीखान क्षेत्र में सड़क निर्माण के कार्य का शुभारम्भ किया।
देवनानी ने बताया कि इस क्षेत्र में सड़क का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रवासियों को हो रही असुविधा से राहत दिलाने के लिए उनके विधायक कोष से कार्य स्वीकृत किया गया है।
विकास कार्य के शुभारम्भ के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद संतोष मेघवंशी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, दीपेन्द्र लालवानी, आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे। क्रमोन्नत किये जाने की की मांग –

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अजमेर उत्तर विधायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर शहर में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो को मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्रो में क्रमौन्नत किये जाने की मांग की है।
देवनानी ने पत्र द्वारा मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया है कि वर्तमान में मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्रो के लिए भवन किराया 750 रू. दिया जा रहा है जबकि मिनी केन्द्रों के लिए मात्र 200रू। उन्होंने कहा कि एक ही शहर में संचालित विभाग के केन्द्रों में भवन किराये की राशि में अन्तर होने से कार्यकर्ताओं को संदेह की दृष्टि से देखा जाता है। जबकि मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यरत एक कार्यकर्ता मुख्य आंगनबाड़ी केन्द्र पर कार्यरत कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी तीनों के बराबर काम करती है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि एक ही विभाग की इस विसंगति को दूर कराते हुए मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रो हेतु भवन किराये की राशि बढ़ायी जाऐ। 

error: Content is protected !!