बीना काक ने किया लाईट एंड साउंड कार्यक्रम का शुभारंभ

PRO12.4.13p1अजमेर। पर्यटन मंत्री श्रीमती बीना काक ने शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ और नगर सुधार न्यास के अध्यक्ष श्री नरेन शाहनी के साथ रिमोट से बटन दबाकर अजमेर के पर्यटन क्षेत्र के विकास की दृष्टि से एक नये अध्याय की शुरूआत की और अजमेर के अकबर फोर्ट से लाईट एंड साउंड का अद्भुत कार्यक्रम प्रारंभ हो गया ।
पर्यटन एवं पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज सायंकाल 7 बजे अकबर फोर्ट में आयोजित गरिमापूर्ण समारोह में लाईट एंड साउंड कार्यक्रम की प्रस्तुति देखकर अकबर फोर्ट की छत पर बैठे दर्शकों ने करतल ध्वनि के साथ इसका स्वागत किया ।
साउंड एवं लाइट शो में ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से अजमेर के गौरवशाली इतिहास के पन्नों का सजीव चित्रण किया जायेगा । शो में चौहानों की तलवार की खनक, मुगलों का युद्घ कौशल व कला प्रेम है तथा तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्मस्त्रोत की गूंज और गरीब नवाज ख्वाजा साहब का रूहानी पैगाम भी होगा।
राज्य सरकार द्वारा राज्य के पर्यटन स्थलों पर अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने व सांयकाल पर्यटकों के लिए मनोरंजन एवं राज्य की विरासत, इतिहास, संस्कृति की जानकारी अच्छी प्रकार से देने के उद्देश्य से साउण्ड एण्ड लाइट शो ध्वनी एवं प्रकाश व्यवस्था स्थापित करने की कड़ी में अजमेर में भी ध्वनि एवं प्रकाश शो प्रारम्भ किया गया है।
अकबर फोर्ट पहुंचने पर पर्यटन विभाग के आयुक्त श्री राकेश श्रीवास्तव, पुरातत्व विभाग के निदेशक श्री मनोज शर्मा ने पर्यटन मंत्री का पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया ।
इस मौके पर संभागीय आयुक्त श्रीमती किरण सोनी गुप्ता, जिला कलक्टर श्री वैभव गालरिया, महापौर श्री कमल बाकोलिया, अजमेर दक्षिण की विधायक श्रीमती अनिता भदेल सहित पूर्व मंत्री, पूर्व विधायकगण सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अनेक नागरिक मौजूद थे।

error: Content is protected !!