अजमेर। किशनगढ़ के जलदाय विभाग में एईएन धर्मवीर चौधरी द्वारा न्यूज़ कवर करने गये स्थानिय टीवी चैनल के कैमरा पर्सन को कमरे में बंद करने का विवाद एईएन द्वारा माफी मांगने के बाद भी नही थम रहा। गुरूवार को घटी इस घटना की जांच कर उक्त अधिकारी को निलंबित किये जाने की मांग करते हुए शुक्रवार को शिवसेना की ओर से ज़िला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।